24 घण्टे ऑनलाइन

कल महाकुंभ आएंगे पीएम मोदी, इतने बजे पवित्र संगम में करेंगे स्नान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का महाकुंभ (Maha Kumbh) को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। पीएम मोदी 5 फरवरी को सुबह 11 बजे से 11:30 तक पवित्र संगम में स्नान करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे का पूरा शेड्यूल जारी…

24GhanteOnline
February 4, 2025
2 min read

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का महाकुंभ (Maha Kumbh) को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। पीएम मोदी 5 फरवरी को सुबह 11 बजे से 11:30 तक पवित्र संगम में स्नान करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। महाकुंभ में मचे भगदड़ के बाद से ही पीएम के दौरे को लेकर सस्पेंस जारी था।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 10:05 पर प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 10:10 पर प्रयागराज एयरपोर्ट से डीपीएस हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से 10:45 पर प्रधानमंत्री अरेल घाट आएंगे। 10:50 पर पीएम अरेल घाट से नाव के जरिए महाकुंभ में पहुंचेंगे।

यानी बुधवार को 11:00 से 11:30 तक महाकुंभ मेले में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम आरक्षित है।

स्नान के तुरंत बाद दिल्ली लौटेंगे पीएम (PM Modi)


प्रधानमंत्री स्नान के तुरंत बाद करीब 11:45 बजे वापस बोट के जरिए अरेल घाट आएंगे। अरेल घाट से डीपीएस हेलिपैड आएंगे, जहां से प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का 12:30 बजे प्रयागराज से वापस वायुसेना के विमान से लौटने का कार्यक्रम है।

अब तक ये वीआईपी जा चुके हैं महाकुंभ


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। इनके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उनकी पूरी कैबिनेट और पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं।

अगले हफ्ते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी संगम जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। दोनों को लेकर पार्टी की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…