24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ में आग की घटना के बाद PM मोदी ने CM योगी से की बात, बोले- दोबारा न हो ऐसी घटना

नई दिल्ली। प्रयागराज में लगे महाकुंभ (Maha Kumbh) में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेला क्षेत्र के सेक्टर 19-20 में लगे टेंट में आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में 150 से 200 से टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात…

24GhanteOnline
January 19, 2025
2 min read

नई दिल्ली। प्रयागराज में लगे महाकुंभ (Maha Kumbh) में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मेला क्षेत्र के सेक्टर 19-20 में लगे टेंट में आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनट में 150 से 200 से टेंट जलकर राख हो गए। राहत की बात रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग पर काबू पाने के तुरंत बाद सीएम योगी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी सीएम योगी (CM Yogi) को फोन कर घटना से जुड़ी जानकारी ली है। सीएम ने आग के बाद एक्शन और अभी के हालात की पूरी जानकारी पीएम से साझा की है। पीएम ने कहा है कि ऐसी घटना दोबारा न हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, नुकसान का जायजा लेने पहुंचे योगी


आग ऐसे समय में लगी जब सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में ही मौजूद थे। इसलिए आग पर काबू पाने के ठीक बाद वो घटनास्थल पर पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने घटना में घायलों को तुरंत इलाज कराने का निर्देश दिया है।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद टेंट में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे टेंट को अपनी चपेट में लिया। इसके बाद टेंट में रखे कुछ सिलेंडर में ब्लास्ट भी हुआ जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…