महाकुंभ हादसे पर सीएम योगी से पल-पल का अपडेट ले रहे पीएम मोदी, अब तक तीन बार किया फोन
प्रयागराज। प्रयागराज के महाकुंभ (Maha Kumbh) में मौनी अमावस्या पर आज शाही स्नान है। इस बीच सुबह संगम नोज पर एक बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर पीएम मोदी लगातार सीएम…
प्रयागराज। प्रयागराज के महाकुंभ (Maha Kumbh) में मौनी अमावस्या पर आज शाही स्नान है। इस बीच सुबह संगम नोज पर एक बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर पीएम मोदी लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ से अपडेट ले रहे हैं। वह लगातार कुंभ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने अब तक सीएम से 3 बार बात की है और स्थिति सामान्य करने और राहत पहुंचाने के निर्देश दे रहे हैं।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी से बात की है। साथ ही साथ घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने त्वरित मदद पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया है। बीजेपी अध्यक्ष और स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने योगी आदित्यनाथ से बात कर हर तरह के मेडिकल मदद पहुंचाने की पेशकश की। बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी कुंभ में कंट्रोल के लिए सहायता में लगाने की पेशकश की। सीएम ने योगी ने कहा है कि यूपी प्रशासन मिनिट टू मिनिट नजर रख रहा है।
दरअसल, संगम पर भगदड़ मचने से अफरातफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। कई अखाड़ों ने शाही स्नान रद्द कर दिया है। मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
भगदड़ पर विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण अकांक्षा राणा ने कहा, ‘संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कोई भी गंभीर नहीं है।’
घटना से हम बहुत दुखी हैं- रवींद्र पुरी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, ‘जो घटना हुई उससे हम बहुत दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे… जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं। यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट पहुंचना चाहते थे, इसके बजाय उन्हें जहां भी पवित्र गंगा दिखे, वहीं डुबकी लगा लेनी चाहिए।’
साध्वी निरंजन ज्योति ने महाकुंभ (Maha Kumbh) क्षेत्र में हुई भगदड़ की घटना पर कहा, ‘यह दुखद घटना है, जो भी हुआ वो ठीक नहीं हुआ। अखाड़ा परिषद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला लिया है।’
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
