लठबंधन वाले प्रत्याशियों के बारे में जानकर आप डर जाएंगे... बिहार में पीएम मोदी का महागठबंधन पर हमला
समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज बिहार दौरे पर शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा संबोधित किया। इससे पहले वह समस्तीपुर में भारत रत्न और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने…
समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज बिहार दौरे पर शुक्रवार को समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा संबोधित किया। इससे पहले वह समस्तीपुर में भारत रत्न और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने उनके गांव पहुंचे। उनको नमन किया। साथ ही इस बीच परिजनों से भी मिले। पीएम मोदी (PM Modi) ने मैथिली भाषा में लोगों को नमन करते हुए भाषण की शुरुआत। उन्होंने फिर से एक बार एनडीए सरकार के नारे लगाए। कहा कि जंगलराज को बिहार दूर रखेगा।
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि त्योहारों के दौरान इतनी बड़ी तादात में आपका आना हम सब के लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मैं आप सबका नमन करता हूं। इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं। कल से छठी मैय्या के महापर्व का भी शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार आपके मूड ने यह पक्का कर दिया है कि नई रफ्तार से चलेगा बिहार, तब भी आएगी एनडीए सरकार।
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारी सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रेरणापुंज मानती है। हम लोग गरीबों की सेवा में लगे हैं। आप बताइए गरीबों को पक्का घर, मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज, शौचालय, नल का जल और सम्मान का जीवन जीने के लिए हर तरह की सुविधा देना क्या उनकी सेवा नहीं है? एनडीए सरकार कर्पूरी ठाकुर की विचारधार को सुशासन का आधार बनाया है। हमने गरीब, दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि मैं आपको राजद और कांग्रेस की बदनियत से भी सावधान करता हूं। यह लठबंधन वाले जिन्हें चुनाव में लड़वा रहे हैं, उनके बारे में जानकर आप डर जाएंगे। अभी से यह लोग धमकी देने लगे हैं। इनका प्रचार गोली-बंदूक के बल पर चल रहा है। इसलिए आपको इन लोगों से सावधान रहना है। आपको जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना जरूरी है। केंद्र सरकार ने आपको मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। लाखों शौचालय बनाएं। पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था करवाई।
पीएम मोदी (PM Modi) ने महिला रोजगार पर भी बात की। कहा कि बिहार की महिला अपने उद्यम को सफल बनाने में जुटी है। 14 नवंबर के बाद जब फिर से एनडीए सरकार बनेगी तो गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए अधिक मदद दिया जाएगा। हमारी सरकार मैथिली और मिथिला कला को आगे बनाने में जुटी है।
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि अब बिहार रुकने वाला नहीं है। एनडीए कार्यकर्ताओं से अपील है कि आप ऐसे ही एकजुट रहिए। हर कार्यकर्ता को बूथ-बूथ पर एकजुट रहकर काम करना है। भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो सभी इस मंच पर हैं। इनमें से जिसका भी उम्मीदवार मैदान में हैं, उन्हें जिताना है। हमें जरूर पक्का करना है कि छह और 11 नवंबर को आपको बूथ पर पहुंचना है। आप याद रखना है कि पहले मतदाता फिर जलपान। इस बार हमलोगों को वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाना है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
