राबड़ी शासन में मुख्यमंत्री आवास बन गया था अपराधियों का अड्डा... छपरा में पीएम मोदी का आरजेडी पर तीखा वार
छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को छपरा की विशाल जनसभा में विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन केवल नाम…
छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को छपरा की विशाल जनसभा में विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन केवल नाम का है, भीतर से दोनों एक-दूसरे को कमजोर करने की कोशिश में हैं। “कांग्रेस ने हद पार कर दी है — जो लोग बिहार और बिहारियों का अपमान कर चुके हैं, उन्हें प्रचार के लिए बुलाकर कांग्रेस ने दिखा दिया कि वह खुद आरजेडी को हराना चाहती है,” पीएम मोदी ने कहा।
मोदी (PM Modi) ने कहा कि बिहार ने जिस सुशासन की राह चुनी है, उसे कोई रोक नहीं सकता। “आपका सपना ही मेरा संकल्प है। नरेंद्र और नीतीश आपके सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं,” उन्होंने कहा। छपरा की धरती को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा — “यह भूमि आस्था, संस्कृति और जनआंदोलनों की जन्मस्थली है। इसी मिट्टी से भिखारी ठाकुर जैसे लोककवि निकले जिन्होंने भोजपुरी की मिठास को गीतों में बसाया। उनकी रचनाएं आज भी नई पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं।”
RJD-कांग्रेस का घोषणापत्र वादों का नहीं, सौदों का दस्तावेज है
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने महागठबंधन के घोषणापत्र पर तंज कसते हुए कहा कि यह वादों का नहीं, सौदों का दस्तावेज है। “इनकी घोषणाओं के पीछे असली मकसद रंगदारी, लूट, फिरौती और भ्रष्टाचार है। बिहार के लोग इस रेटलिस्ट को पहचानते हैं,” उन्होंने कहा।
पूर्वांचल और बिहार की संस्कृति भारत की आत्मा का अभिन्न हिस्सा
मोदी (PM Modi) ने कहा, “मैं भी पूर्वांचल का सांसद हूं। अब जब मैं भोजपुरी बोलता हूं, तो कोई कठिनाई नहीं होती। मुझे गर्व है कि आज भोजपुरी भाषा दुनिया भर में अपना सम्मान पा रही है।” उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और बिहार की संस्कृति भारत की आत्मा का अभिन्न हिस्सा है।
कांग्रेस ने आरजेडी की हार की ठान ली
पीएम मोदी (PM Modi) ने इंडिया गठबंधन की एकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि “लालटेन वाले हों, पंजे वाले हों या उनके साथी — सब बिहारियों का अपमान करने में लगे हैं।” उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने खुलकर कहा कि वे बिहार के लोगों को अपने राज्य में घुसने नहीं देंगे। उस समय गांधी परिवार की एक सदस्य मंच पर मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने एक शब्द नहीं कहा।
मोदी ने जोड़ा — “तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस नेता बिहारियों को गालियां देते हैं, तमिलनाडु में DMK नेता उन्हें प्रताड़ित करते हैं, और अब वही लोग कांग्रेस के चुनाव प्रचार में बुलाए जा रहे हैं। यह दिखाता है कि कांग्रेस ने बिहार के सम्मान की नहीं, आरजेडी की हार की ठान ली है।”
युवाओं से सीधा संवाद — पहचानिए अपने वोट की ताकत
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से कहा, “आपके माता-पिता के एक वोट ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर सुशासन की राह दिखाई थी। अब आपकी बारी है — आपका एक वोट बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”
उन्होंने कहा कि आज का युवा बिहार विकास चाहता है, और एनडीए उसी दिशा में काम कर रहा है।
राबड़ी शासन में मुख्यमंत्री आवास बन गया था अपराधियों का अड्डा
मोदी (PM Modi) ने आरजेडी शासन के दौर की घटनाओं को याद दिलाते हुए कहा कि 1998 में दलित आईएएस अधिकारी की पत्नी के साथ जो हुआ, वह बिहार की आत्मा को झकझोर देने वाला था। “उसने राज्यपाल को पत्र लिखकर बताया कि आरजेडी के गुंडों ने उसके साथ कई दिनों तक अत्याचार किया। परिवार की अन्य महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। उस दौर में मुख्यमंत्री आवास तक माफियाओं के कब्जे में था,” उन्होंने कहा।
कांग्रेस-आरजेडी की जोड़ी, बिहार के लिए सबसे बड़ा विनाशकारी
प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन बिहार के भविष्य के लिए विनाशकारी है। “जिन्होंने इस राज्य को भय, फिरौती और भ्रष्टाचार में झोंक दिया, वे अब फिर से सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं। लेकिन इस बार बिहार की जनता उन्हें करारा जवाब देगी,” मोदी ने कहा।
उन्होंने अपने संबोधन का समापन करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा — “यह चुनाव केवल सरकार चुनने का नहीं, बल्कि बिहार के स्वाभिमान और विकास की रक्षा का युद्ध है।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
