24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन के लिए रामबाण है अनानास, यूं करें इस्तेमाल

अनानास (Pineapple) त्वचा के लिए कई तरह के लाभ प्रदान करता है। त्वचा विशेषज्ञों ने बताया है कि, अनानास बालों, त्वचा और हड्डियों के लिए फायदेमंद है। अगर किसी को मुंहासे, त्वचा पर चकत्ते, या त्वचा को नुकसान होने का खतरा…

24GhanteOnline
January 10, 2025
2 min read

अनानास (Pineapple) त्वचा के लिए कई तरह के लाभ प्रदान करता है। त्वचा विशेषज्ञों ने बताया है कि, अनानास बालों, त्वचा और हड्डियों के लिए फायदेमंद है। अगर किसी को मुंहासे, त्वचा पर चकत्ते, या त्वचा को नुकसान होने का खतरा है, तो अनानास इन समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है। ये त्वचा को हेल्दी बना सकता है।

अनानास (Pineapple)  के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मुंहासों, सूरज की क्षति और असमान त्वचा टोनिंग का इलाज कर सकते हैं। ये त्वचा को हाइड्रेट रखने और त्वचा को साफ करने में मदद करता है। अनानास पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सूजन से लड़ सकता है। ये हेल्दी फलों में से एक है जिसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं जो अच्छे पाचन में भी सहायता कर सकता है और इम्युनिटी को बढ़ा सकता है।

उम्र के साथ हमारी त्वचा अपनी चमक खोने लगती है। ऐसे में झुर्रियों को सामना करना पड़ता है। अनानास त्वचा को जवां बना सकता है। ये त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है। इसमें अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड भी होता है त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।

इन तरीकों से आप अपनी त्वचा को हाइड्रेट और पोषित कर सकते हैं


रस के रूप में

अनानास का रस निकालकर रुई पर लें और चेहरे पर लगाएं। पांच मिनट में इसे धो लें, लेकिन ध्यान रखें कि आप इसे ज्यादा देर तक न रखें, क्योंकि अनानास में मौजूद एसिड त्वचा को जला सकता है।

स्क्रब की तरह

मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने के लिए अनानास प्राकृतिक स्क्रब के रूप में काम करता है। इसके लिए अनानास का एक टुकड़ा काटकर चार भागों में बांट लें। फिर इसे पूरी त्वचा पर मलें। सक्रबिंग करने के बाद इसे धो लें। ये आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और इसे सुपर सॉफ्ट बनाता है। अनानास के रस को त्वचा पर कुछ मिनट के लिए लगाएं और छोड़ दें। अनानास में एंजाइम ब्रोमेलैन एक एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट है जो आपकी मुंहासों का इलाज कर सकता है।

फेस मास्क

अनानास एक प्राकृतिक हाइड्रेटिंग एजेंट है जो त्वचा को हाइड्रेट रखता है। आप इसका इस्तेमाल फेस मास्क बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए तीन बड़े चम्मच अनानास का रस लें और इसमें एक अंडे की जर्दी और दो बड़े चम्मच दूध मिलाकर एक बेहतरीन प्राकृतिक हाइड्रेटिंग मास्क बनाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…