महाकुम्भ में उमड़ी भीड़ में मोदी और योगी के कट आउट संग सेल्फी लेने का दिखा क्रेज
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान पर सोमवार को संगम तट पर उमड़ी भीड़ में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों संग सेल्फी लेने और फोटो खिंचाने की होड़ दिखाई दी। नंदी द्वार…
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान पर सोमवार को संगम तट पर उमड़ी भीड़ में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों संग सेल्फी लेने और फोटो खिंचाने की होड़ दिखाई दी। नंदी द्वार पर लगे कट आउट के साथ तस्वीरें खिंचाने और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा दिखाई दी। भीड़ में महिलाओं और युवकों की भी संख्या सेल्फी और फोटो की होड़ में दिखाई दी।
मध्य प्रदेश के उज्जैन से आए ब्रजेश शर्मा ने कहा कि वे मोदी और योगी दोनों के प्रशंसक हैं। इस तस्वीर ने उन्हें आकर्षित किया। पूरे परिवार ने सेल्फी ली और फोटो खिंचाई है। यहां महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले में अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं।
महाराष्ट्र के पूना से महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला में स्नान करने आईं सुगंमा ढिप्पो ने कहा कि यहां महाकुम्भ मेले में काफी अच्छी व्यवस्थाएं हैं। नंदी द्वार पर हमने मोदी जी और योगी जी की काफी आकर्षक तस्वीर देखी तो उनके संग सेल्फी ली। हमारा पूरा परिवार इन दोनों नेताओं का फैन है।
महाकुम्भ में पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ कल्पवास की शुरुआत
दिल्ली से आई सुनीता स्वामी ने कहा कि हमें किस्मत से ये दोनों नेता मिले हैं। महाकुम्भ मेले में हमें इन नेताओं की इतनी आकर्षक तस्वीर दिखाई दी तो हमने इनके साथ सेल्फी ली। हमारा पूरा परिवार इन नेताओं की कार्यशैली का मुरीद है।
कौशांबी उत्तर प्रदेश से आए मनोज कुमार सिंह ने दोनों नेताओं के कट आउट के साथ सेल्फी ली। मनोज ने मेले और स्नान की व्यवस्थाओं की तारीफ की। मनोज ने कहा कि योगी जी और मोदी जी ने कुम्भ की काफी अच्छी व्यवस्था की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
