24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर प्रयागराज के सेक्टर 7 में समाज कल्याण विभाग के पांडाल के ऑडिटोरियम में गुरुवार को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सेना के…

24GhanteOnline
February 20, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर प्रयागराज के सेक्टर 7 में समाज कल्याण विभाग के पांडाल के ऑडिटोरियम में गुरुवार को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सेना के प्रति आम जनता में जागरूकता, सम्मान और समर्पण की भावना विकसित करना है और पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके पुनर्वास को लेकर जागरूकता फैलाना भी है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा, कुंभ सिर्फ आस्था का ही नहीं बल्कि विचारों के आदान प्रदान का भी संगम है।

समाज कल्याण विभाग की अनूठी पहल


समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए 10 वीर सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया गया, जो अपने परिजनों की शहादत के बावजूद राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं। इसके अलावा, 11 पूर्व सैनिकों को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में सेना देश की रक्षा करती है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा महाकुम्भ (Maha Kumbh) में निराश्रित वृद्धजनों के लिए 100 बेड का एक अस्थाई वृद्धाश्रम भी बनाया गया है, जहां प्रदेश भर से बुजुर्गों को लाकर संगम स्नान कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों को सुनने की मशीन, छड़ी, कमर के लिए बेल्ट आदि उपकरण भी प्रदान किया जा रहा है।

सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास पर भी चर्चा


कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के कल्याण, उनके पुनर्वास और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। इस आयोजन में कर्नल एके मिश्रा, रजत बंबानी, अमित सिंह और अनिल भार्गव प्रमुख रहे।

इसके अलावा, वारंट ऑफिसर श्रीराम शिवहरे, टीपी वर्मा, पीबी सिंह, प्रमोद शुक्ला, डीबी सिंह, सूबेदार संजीव चौरसिया और मदन वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…