24 घण्टे ऑनलाइन

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

साफ़ सुंदर त्वचा सभी महिलओं की ख्वाइश होती है जिसे पाने के वह न जाने कितने ही सोंदर्य प्रसाधन का उपयोग कर चुकी होती है। फिर भी त्वचा पर से दाग धब्बे नही जाते है। ऐसे में त्वचा को साफ़ और सुंदर बनाने के लिए पपीता सबसे…

24GhanteOnline
September 20, 2026
2 min read
ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

साफ़ सुंदर त्वचा सभी महिलओं की ख्वाइश होती है जिसे पाने के वह न जाने कितने ही सोंदर्य प्रसाधन का उपयोग कर चुकी होती है। फिर भी त्वचा पर से दाग धब्बे नही जाते है। ऐसे में त्वचा को साफ़ और सुंदर बनाने के लिए पपीता सबसे अच्छा उपाय है जो की त्वचा में जमी गंदगी को जड़ बाहर निकाल देता है। साथ ही हमारे चेहरे को कोमल, मुलायम भी बना देता है। आज हम आपको पपीते (Papaya) से बने फेस पैक की मदद से सुंदर त्वचा को पाने के तरीके के बारे में बतायेगे, तो आइये जानते है इस बारे में...

* पपीता (Papaya) और चन्दन पाउडर


चंदन पाउडर और पपीता त्वचा के लिए वरदान है जो कि दाग धब्‍बे और झाइयों को दूर करने में मदद करता है। यह स्‍किन को साफ करता है। इसके लिए एक कटोरे में एक चम्‍मच चंदन पाउडर ले कर उसमें तीन चम्‍मच पिसा पपीता डालें।इस पेस्ट कोब्नकर चेहरे पर लगा ले और बाद में 20 मिनट तक छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

* शहद, दूध और पपीता (Papaya)


इस पैक की मदद से चेहरे की नमी वपस आती है इसके लिए इन सभी सामग्रियों को मिक्‍स करें और पेस्‍ट बनाएं। फिर इस पेस्‍ट को पूरे चेहरे पर लगाएं। इस पैक को 20 मिनट तक लगा छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में कम से कम दो बार लगाएं और नमी युक्‍त चेहरा पाएं।

*अंडा और पपीता (papaya) 


अंडे का सफेद हिस्‍सा प्राकृतिक एस्‍ट्रीजेंट गुणो से भरा होता है और यह आपके पोर्स को कम करने में मदद करता है। ऐसे में एक कटोरे में अंडे के सफेद हिस्‍से को फेंट लें और उसमें पिसा पपीता मिक्‍स करें। फिर इसे अच्‍छी तरह से चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। आप इसे 15-10 मिनट के लिये यूं ही लगा छोड़ दें। बाद मे इसे ठंडे पानी से धो लें। इस विधि को हर हफ्ते करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…