24 घण्टे ऑनलाइन

गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है ये लड्डू

सर्दियों के मौसम में सब्जियां बदल जाती हैं, साथ ही कई तरह की स्वीट डिश भी तैयार होती है. वही इस मौसम में कई लोग शरीर में ताकत लाने के लिए घर में सभी पंजीरी बनाकर स्टोर कर लेते हैं. इसे दूध के साथ या रूखा भी खाया जाता…

24GhanteOnline
February 17, 2025
2 min read

सर्दियों के मौसम में सब्जियां बदल जाती हैं, साथ ही कई तरह की स्वीट डिश भी तैयार होती है. वही इस मौसम में कई लोग शरीर में ताकत लाने के लिए घर में सभी पंजीरी बनाकर स्टोर कर लेते हैं. इसे दूध के साथ या रूखा भी खाया जाता है, विशेष तौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए यह बहुत स्वादिष्ट बनाई जाती है.

आपको बता दें, इसी पंजीरी से लड्डू (Panjiri Laddu ) भी बनाए जाते हैं, जिसका सेवन लोग गरम दूध से करना पसंद करते हैं. सर्दियों के मौसम में आपको भी हेल्दी रहने के लिए पंजीरी के लड्डू बनाकर स्टोर कर लेने चाहिए. इन्हें बनाना बहुत सरल है तथा स्वाद में भी लाजवाब हैं. आइए आपको बताते हैं पंजीरी से लड्डू (Panjiri Laddu ) बनाने का तरीका.

पंजीरी लड्डू (Panjiri Laddu ) सामग्री 



  • 1 कटोरी आटा

  • 1 कटोरी चीनी बूरा

  • 1 टेबलस्पून इलायची पाउडर

  • 1 छोटी कटोरी बादाम (लंबे पतले कटे हुए)

  • 1 छोटी कटोरी चिरौंजी (बारीक कटे हुए)

  • 1 छोटी कटोरी काजू

  • 1 बड़ी कटोरी घी


ऐसे बनाएं पंजीरी लड्डू (Panjiri Laddu )


पंजीरी के लड्डू (Panjiri Laddu ) बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली में आटे को छानकर निकाल लें. फिर गैस पर एक पैन रखें एवं इसमें घी डालकर गरम करें. जब घी गरम हो जाए तो छना हुआ आटा इसमें डाल दें.

अब आटे को निरंतर चलाते हुए भूनना शुरू करें. फ्लेम को मीडियम से लो ही रखें. आटे जब सुनहरा होने हो जाए तो गैस बंद कर दें. यहां एक बात का ध्यान रखें. जैसे ही आटे से हल्की भीनी खुशबू आने लगे तो समझ जाइए कि आटा भुनने लगा है.

अब इसमें एक-एक कर सारे ड्राई-फ्रूट्स डालें तथा निरंतर चलाते रहें. ड्राई फ्रूट्स के पश्चात् चीनी बूरा डालें तथा कड़छी चलाते हुए आटे के साथ अच्छे से मिक्स करें.

अंत में इलायची पाउडर डालकर मिक्स करते हुए आंच बंद कर दें.

पंजीरी को हल्का ठंडाकर…हथेलियों को चिकना कर इसके लड्डू बांध लें.

तैयार है पंजीरी लड्डू (Panjiri Laddu ), अब आप इसका लुत्फ़ उठा सकते है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।