24 घण्टे ऑनलाइन

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करेगा ये मौसमी फल, ट्राई करें ये फेस पैक

शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जो यह ना चाहती होगी कि उनकी त्वचा नेचुरली ग्लोइंग करें और उन्हें किसी भी प्रकार के मेकअप की जरूरत पड़े। ऐसे में कुदरती खूबसूरती की इस चाहत को पूरा करने के लिए आपको त्वचा पर भी कुदरती चीजों का…

24GhanteOnline
February 14, 2026
4 min read

शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जो यह ना चाहती होगी कि उनकी त्वचा नेचुरली ग्लोइंग करें और उन्हें किसी भी प्रकार के मेकअप की जरूरत पड़े। ऐसे में कुदरती खूबसूरती की इस चाहत को पूरा करने के लिए आपको त्वचा पर भी कुदरती चीजों का ही इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आप अपने घरेलू नुस्खों में संतरे को शामिल कर सकते हैं। संतरे में मौजूद पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी जैसे तत्व अपने गुणों से चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां, डेड स्किन सेल्स और पिंपल्स को हटाते हुए स्किन पर निखार और चमक लाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको संतरे से बने कुछ फेसपैक (Orange Face Pack) की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करेंगे। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

संतरे का जूस लगाएं 


एक ताजे संतरे का रस एक बाउल में निकाल लें। दो चम्मच संतरे का रस लें और इसे एक चम्मच पानी में घोल लें। इसे कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए अपनी उंगलियों से गोलाकार मोशन में मसाज करें और सादे पानी से धोने से पहले 10-12 मिनट तक लगा रहने दें। सप्ताह में दो या तीन बार दोहराएं। ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे का इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान तरीका है।

संतरे और हल्दी का फेस पैक (Orange Face Pack) 


एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर इस फेस पैक को पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं। संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पीस लें और पाउडर तैयार करें। इसके बाद एक चुटकी हल्दी को 1 चम्मच संतरे के पाउडर में मिलाएं और गुलाबजल के साथ पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।संतरे और पपीते का फेस पैक

संतरे के साथ पपीते को मिला दिया जाए, तो टैन और मुंहासे से छुटकारा पाने में बहुत मदद मिलती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक संतरे का छिलका निकाल लें। फिर इस छिलके को आधा कप पपीते के साथ ग्राइंडर में पीस लें और चेहरे एवं गर्दन पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।

संतरे और दही का फेस पैक (Orange Face Pack) 


यह आपकी त्वचा के अतिरिक्त तेल को आसानी से एब्ज़ॉर्ब कर लेता है। फेस पैक बनाने के लिए आप 1 बड़े चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में दही अथवा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें और करीबन 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद सूखने पर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में करीबन 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपको फर्क नज़र आने लगेगा।

संतरे और बेसन का फेस पैक (Orange Face Pack) 


इस फेस पैक से चेहरे का पीएच बैलेंस सामान्य होने में मदद मिलती है। स्किन की पिग्मेंटेशन यानी झाइयों पर इसका सबसे अच्छा असर दिखता है। एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच बेसन का पाउडर, एक चम्मच गुलाबजल और 2 चम्मच संतरे का रस मिला लें। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर छुड़ा लें।

संतरे, नारियल तेल और मिल्क क्रीम का फेस पैक (Orange Face Pack) 


एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और इसमें एक चम्मच मिल्क क्रीम और नारियल तेल मिलाएं। एक पेस्ट तैयार करें और इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। अपनी उंगलियों से सर्कुलर मोशन में धीरे से त्वचा की मसाज करें। पानी से धोने से पहले इसे 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। ग्लोइंग त्वचा के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…