योगी जैसा मेहनती और कड़े फैसले लेने वाला मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा : ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। राजभर ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में योगी आदित्यनाथ जैसा मेहनती और कठोर फैसले लेने वाला मुख्यमंत्री नहीं देखा।
'अखिलेश-मायावती का नोएडा वाला अंधविश्वास तोड़ा'
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के समय यह धारणा थी कि नोएडा जाने वाला मुख्यमंत्री दोबारा सत्ता में नहीं लौटता। योगी आदित्यनाथ ने कई बार नोएडा जाकर इस अंधविश्वास को तोड़ा और लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि योगी हर महीने 22 से 25 जनसभाएं करते हैं और कठिन फैसले लेने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि विधानसभा में योगी ने माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी और उन्होंने यूपी से माफियाराज को खत्म भी कर दिया। राजभर ने आगामी चुनाव में भी NDA की प्रचंड जीत का दावा किया।
'सपा के प्रभाव वाले इलाकों में भी बदला माहौल'
राजभर ने कहा कि एटा, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद और मैनपुरी जैसे इलाकों में भी लोग सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव महसूस कर रहे हैं। पहले महिलाएं और बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। किसानों की जमीन पर दबंग कब्जा कर लेते थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में ऐसी घटनाओं पर रोक लगी है। अब महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान अब बिना डरे घरों से निकल रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
