24 घण्टे ऑनलाइन

शेविंग के बाद करना पड़ता है जलन का सामना, आजमाएं ये उपाय

पुरुषों की ग्रूमिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं शेविंग (Shaving) या दाढ़ी बनाना। कई लोग इसे कुछ दिन के अंतराल में करते हैं तो कई दैनिक तौर पर। लेकिन कई पुरुषों को दाढ़ी बनाने या शेविंग के बाद चेहरे की रेडनेस या जलन का सामना…

24GhanteOnline
September 8, 2025
4 min read

पुरुषों की ग्रूमिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं शेविंग (Shaving) या दाढ़ी बनाना। कई लोग इसे कुछ दिन के अंतराल में करते हैं तो कई दैनिक तौर पर। लेकिन कई पुरुषों को दाढ़ी बनाने या शेविंग के बाद चेहरे की रेडनेस या जलन का सामना करना पड़ता हैं। यह स्थिति पुरुषों के लिए बहुत परेशानी का कारण बनती हैं। ये समस्याएं सेंसिटिव स्किन, रेजर या शेविंग क्रीम की वजह से हो सकती हैं। ऐसे में शेव करने के बाद कुछ पुरुषों को ऐसी चीजें लगाने की सलाह दी जाती हैं जो जलन को शांत करे और एलर्जी जैसी समस्याओं को करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शेविंग (Shaving) के बाद होने वाली जलन को शांत करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

एलोवेरा जेल

ऐलोवेरा में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो शेविंग (Shaving) के कारण आए रैशेज और जलन को कम करने में मदद करता है। शेविंग के बाद ऐलोवेरा के जेल को निकालकर चेहरे पर पूरी तरह से लगा लें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें। इससे आपको राहत मिलेगी।

बर्फ

कई बार शेविंग (Shaving) करते हुए चेहरे पर रेजर के कट्स लग जाते हैं। इसकी वजह से चेहरे से खून बहने लगता है, त्वचा पर रेडनेस, जलन और घाव हो जाता है। बर्फ शेविंग के बाद होने वाली इन समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसके लिए एक आइस क्यूब लें, शेविंग के बाद इससे अपने चेहरे की मसाज करें। बर्फ से त्वचा को ठंडक मिलती है, जलन कम होती है।

हल्दी का पानी

शेविंग (Shaving) के बाद होने वाली रेडनेस और इंफेक्शन को दूर करने के लिए आप हल्दी वाले पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो त्वचा के इंफेक्शन को दूर करने में मददगार होती है, साथ ही ये त्वचा की सूजन को भी कम करती है। इसके लिए हल्दी को पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके को अधिकतर पतले होने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो रेजर बर्न को दूर करने के साथ-साथ संक्रमण से भी बचाते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कप गर्म पानी में सेब का सिरका मिलाएं, फिर रूई को इस मिश्रण में डूबोकर प्रभावित जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे सूखने दें, फिर त्वचा को साफ पानी से धो लें। जब तक रेजर बर्न है, तब तक इस प्रक्रिया को रोजाना दो बार दोहराएं।

नारियल का तेल

नारियल का तेल भी शेविंग (Shaving) के बाद होने वाली जलन, रेडनेस को कम करने में कारगर माने जाते हैं। इसके लिए नारियल तेल को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं, कुछ देर त्वचा पर लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें। इससे त्वचा नरम और हाइड्रेट होगी। रेडनेस, जलन भी शांत होगी।

फिटकरी का पानी

यदि आपके चेहरे पर शेव करते वक्त कट लग गया है, तो इसके लिए अपने चेहरे को फिटकरी के पानी से धो लें। दरअसल, फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसके पानी से त्वचा को धोने पर किसी तरह के नुकसान का खतरा नहीं होता है। इसके साथ ही ये बहते हुए खून को रोकने मं भी कारगर होता है।

काली चाय

काली चाय शेविंग के बाद स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद टैनिक एसिड स्किन को जलन और लाल पड़ने से बचाता है। त्वचार की खुजली और जलन को दूर करता है। ठंडी काली चाय को स्किन पर कॉटन से लगाएं या टी बैग भिगोकर चेहरे पर मसाज करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…