24 घण्टे ऑनलाइन

प्रयागराज जंक्शन में एकल दिशा प्लान से ही होगा प्रवेश और निकास

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में अमृत स्नान पर्वों के बाद भी संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भारी मात्रा में प्रयागराज आ रही है। महाकुम्भ की शुरूआत हुए 26 दिन हो चुके हैं, अब तक महाकुम्भ में 42…

24GhanteOnline
February 9, 2025
3 min read

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में अमृत स्नान पर्वों के बाद भी संगम स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भारी मात्रा में प्रयागराज आ रही है। महाकुम्भ की शुरूआत हुए 26 दिन हो चुके हैं, अब तक महाकुम्भ में 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। इसके बाद भी प्रतिदिन महाकुम्भ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। महाकुम्भ में भीड़ की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रयागराज रेलवे (Prayagraj Junction) ने एकल दिशा प्लान को अगले आदेश तक लागू रखने की योजना बनाई है। सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए प्रयागराज रेलवे ने तीर्थयात्रियों के स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्गों का निर्धारण किया है।

सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा के लिए लागू रहेगा एकल दिशा प्लान


विश्व में मानवों के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। महाकुम्भ के अमृत स्नान पर्वों के बीत जाने के बाद भी पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने वालों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रयागराज रेल मण्डल (Prayagraj Junction) ने अगले आदेश तक एकल दिशा प्लान लागू रखने का एलान किया है।

रेल मण्डल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज रेलवे (Prayagraj Junction) ने तीर्थयात्रियों की सुगम और सुक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया है। मुख्य स्नान पर्वों की तरह विशेष तौर पर प्रयागराज जंक्शन स्टेशन परिसर में यात्रियों का प्रवेश केवल सिटी साईड प्लेटफार्म नं. 1 से ही कराया जाएगा। जबकि निकास स्टेशन के सिविल लाइंस साइड, प्लेटफार्म नं. 6 और 10 की ओर से ही होगा।

स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए कार्यरत है विशेष योजना


पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर (Prayagraj Junction) में तीर्थयात्रियों को प्लेटफार्म तक कलर कोडेड टिकट और आश्रय स्लथों के माध्यम से ही पहुंचाया जाएगा। कलर कोडेड आश्रय स्थल दिशावार यात्रियों के गंतव्य स्टेशनों के मुताबिक बनाये गये हैं। जिनमें अस्थाई टिकट घर, शौचालय व यात्रियों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आरक्षित यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश गेट संख्या 5 से दिया जाएगा। साथ ही प्रयागराज रेलवे ने तीर्थयात्रियों से सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा के लिये ट्रेनों के निर्धारित समय से अतिरिक्त समय लेकर आने का अनुरोध किया है।

इस देश में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी


इसके अलावा सिविल पुलिस के सहयोग से शहर में चलने वाले टैक्सी, आटो और ई-रिक्शा चालकों से अनुरोध किया है कि वे भी तीर्थयात्रियों को रेलवे स्टेशन एकल दिशा प्लान के मुताबिक ही लाएं। ताकि शहर में जाम और स्टेशन परिसर में भगदड़ की स्थिति से बचा जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…