24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ में अब साधु-संत भी करेंगे 'मन की बात'

महाकुम्भ नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के चर्चित कार्यक्रम मन की बात की तर्ज पर प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में साधुओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सनातन धर्म के प्रमुख विषयों…

24GhanteOnline
January 24, 2025
3 min read

महाकुम्भ नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के चर्चित कार्यक्रम मन की बात की तर्ज पर प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में साधुओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में सनातन धर्म के प्रमुख विषयों और योगी सरकार के दिव्य और भव्य महाकुम्भ के आयोजन के विभिन्न विषयों को केंद्र में रखकर साधु संत अपनी बात रखेंगे।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में साधु करेंगे मन की बात


प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर आयोजित हो रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) में हर तरफ भक्ति , मुक्ति और तत्व ज्ञान की बातों की चर्चा है। इस विचार मंथन को वृहद स्वरूप प्रदान करने के लिए महाकुम्भ में पहली बार साधु संतों के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रवक्ता श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद बताते हैं कि महा कुम्भ (Maha Kumbh) के सेक्टर 20 में हरि धाम सनातन सेवा ट्रस्ट में इस कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा।

इसमें सन्यासी, बैरागी और उदासीन सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों के अलावा सभी हिन्दू सम्प्रदायों के साधु संत हिस्सा लेंगे। इसमें तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा आनंद के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, श्री पंच दशनाम अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी, महा मंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी, श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़े के श्री महंत माधवदास, शनि धाम पीठाधीश्वर महा मंडलेश्वर परमहंस दाती महराज, श्री शंभू पंच -अग्नि अखाड़े के संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, श्री दिगम्बर अखाड़े के महा मंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा प्रमुख हैं।

साधु-संतों के संकल्पों सहित महाकुम्भ के आयोजन पर होगी मन की बात


प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आए लाखों साधु संत अपने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संकल्पों को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आए हैं। महाकुम्भ जैसा विशाल आयोजन साधु संतो के साथ श्रद्धालुओं को जोड़ता है जहां सामान्य तौर पर श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक उन्नति और मुक्ति के विषयों पर ही प्रवचन या सत्संग के कार्यक्रम होते हैं। वर्तमान समय में सामाजिक व्यवस्था में आई चुनौतियों पर संत समाज की बात के लिए मंच नहीं मिल पाता।

इसे मंच प्रदान करने का माध्यम बनेगा 'साधु कहें मन की बात' कार्यक्रम। कार्यक्रम के प्रवक्ता स्वामी प्रकाशानंद बताते हैं कि साधु संतों के धार्मिक और सामाजिक संकल्पों पर साधु संत इस मंच से अपनी मन की बात करेंगे। इसमें गौ हत्या पर रोक के साथ दिव्य और भव्य महाकुंभ के आयोजन के विभिन्न आयाम सम्मिलित हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…