अब खाएं आलू का आचार, देखें इसकी रेसिपी
आलू (Potato) की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी आलू का अचार खाया है। अगर नहीं तो एक बार इस स्वादिष्ट अचार का मजा जरूर लें। इस बार अपने घर पर आम और नींबू का नहीं बल्कि आलू का अचार (Potato Pickle) बनाएं।…
आलू (Potato) की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी आलू का अचार खाया है। अगर नहीं तो एक बार इस स्वादिष्ट अचार का मजा जरूर लें। इस बार अपने घर पर आम और नींबू का नहीं बल्कि आलू का अचार (Potato Pickle) बनाएं। ये अचार खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। इसे खाने के बाद आप इसकी सब्जी खाना भूल जाएंगे। इसे बहुत ही कम टाइम में बनाया जा सकता है और यह हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में।
आलू का अचार (Potato Pickle) बनाने की सामग्री
4 मीडियम आलू (उबले हुए)
1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 टेबल स्पून नींबू का रस
स्वादानुसार काला नमक
1 टेबल स्पून धनिया पत्ती
8-10 काली मिर्च
1 टेबल स्पून जीरा और धनिया के बीज
4-5 टेबल स्पून सफेद तिल
2 टेबल स्पून सरसों का तेल
एक चुटकी मेथी के बीज
आलू का अचार (Potato Pickle) बनाने की विधि
-एक बाउल में आलू, हरी मिर्च, प्याज, नींबू का रस, धनिया पत्ती, काली मिर्च और नमक लें।
-इसमें थोड़ा सा हरा धनिया, जीरा और सफेद तिल मिलाएं।
-अब सब कुछ एक साथ अच्छे से मिलाएं।
-एक तड़का पैन में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें सारे बीज डालें। इसे थोड़ी देर तक गर्म होने दें।
-आलू पर तेल छिड़के और सब चीजें डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-तैयार है आपका टेस्टा आलू का अचार। इसे रोटी के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
