24 घण्टे ऑनलाइन

बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, ट्रांसजेंडर को लेकर उठाया बड़ा कदम

बिहार में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच नीतीश सरकार (Nitish Kumar) कई ऐलान कर रही है। सरकार ने शनिवार को पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया। वहीं, अब सरकार ने सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश सरकार ने…

24GhanteOnline
July 27, 2025
2 min read

बिहार में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच नीतीश सरकार (Nitish Kumar) कई ऐलान कर रही है। सरकार ने शनिवार को पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया। वहीं, अब सरकार ने सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश सरकार ने अब ट्रांसजेंडर को लेकर बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का आदेश दिया है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है।

आयोग का क्या होगा काम?


सीएम (Nitish Kumar) ने आगे बताया, यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा और सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने के लिए कार्रवाई करेगा।

आयोग में ट्रांसजेंडर भी होंगे शामिल


बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे। यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…