नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों एनडीए को बंपर बहुमत मिला है। इसी के साथ ही प्रदेश में नई सरकार बनाने की कवायत भी तेज हो गई है। एनडीए की तरफ से नई सरकार का गठन 20 नवंबर को किया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री…
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों एनडीए को बंपर बहुमत मिला है। इसी के साथ ही प्रदेश में नई सरकार बनाने की कवायत भी तेज हो गई है। एनडीए की तरफ से नई सरकार का गठन 20 नवंबर को किया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री शपथ लेंगे। मौजूदा सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि राज्यपाल ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का अनुरोध किया है।
बिहार की नई सरकार का गठन 20 नवंबर को तय है। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री भी शामिल होंगे। इसको लेकर पटना के गांधी मैदान में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
फिलहाल बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े आज पटना जाएंगे। यहां पहुंचकर वे मंत्रिमंडल के बंटवारे और सरकार के गठन को लेकर आगे की चर्चा करेंगे। इसके साथ ही शपथ ग्रहण और बीजेपी विधायक दल की बैठक की तैयारियों को भी देखेंगे।
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा सौंपने से पहले आखिरी कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें मौजूदा विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पास हुआ। मौजूदा विधानसभा 19 नवंबर को भंग होगी।
19 नवंबर तक पद पर बने रहेंगे नीतीश कुमार (Nitish Kumar)
राज्यपाल को सूचना देने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि 19 नवंबर तक नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। इस अवधि में वे राज्य के नियमित प्रशासनिक कार्यों का संचालन करते रहेंगे। विधानसभा भंग होते ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसमें बहुमत प्राप्त दल या गठबंधन को सरकार बनाने का अवसर मिलेगा।
नई कैबिनेट में 36 मंत्री होंगे। फिलहाल मंत्री बनाने के फॉर्मूले पर बातचीत की जा रही है। अब तक तय नहीं हो पाया कि कैसे मंत्री कोटे का बंटवारा होगा। हालांकि ये कहा जा रहा है कि 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
