'तुम लोग कुछ नहीं जानती, पहले महिलाएं कहां...,' नीतीश कुमार ने विपक्षी महिला नेताओं को लगाई फटकार
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज (7 मार्च) विधानसभा में आपा खो बैठे। उन्होंने विपक्षी महिला नेताओं को जमकर फटकार लगाते हुए तीखी टिप्पणी कीं। उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की सरकार को…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज (7 मार्च) विधानसभा में आपा खो बैठे। उन्होंने विपक्षी महिला नेताओं को जमकर फटकार लगाते हुए तीखी टिप्पणी कीं। उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पहले तो महिलाओं को पढ़ाया ही नहीं जाता था, महिलाओं की पढ़ाई को लेकर सारा काम उनकी (नीतीश) सरकार में हुआ है।
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पहले विधानसभा पहुंचे। सीएम के पहुंचते ही विपक्षी पार्टी के विधायक हंगामा करने लगे। विपक्ष के हंगामे का सामना करने के बाद नीतीश कुमार भड़क गए और यहां से निकलकर विधानस परिषद में चले गए। विधान परिषद में भी नीतीश को विपक्ष के हंगामे का सामना करना पड़ा। यहां विपक्ष ने शिक्षा विभाग से जुड़ा एक सवाल पूछा, जिसके बाद नीतीश खड़े हुए और विपक्ष पर बरस पड़े।
'RJD की सरकार ने शिक्षा के लिए क्या किया'
विधान परिषद में खड़े होकर नीतीश (Nitish Kumar) ने विपक्ष की 3 महिला विधान परिषद सदस्यों को फटकार लगाई। नीतीश ने कहा,'तुम लोग कुछ नहीं जानती हो। इन लोगों ने बना दिया है, इसलिए बोल रही हो। RJD की सरकार ने शिक्षा के लिए क्या किया? महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने क्या किया? पहले महिलाएं कहां पढ़ती थीं? प्राथमिक शिक्षा में कुछ पढ़ती थी, उसके बाद महिलाएं नहीं पढ़ती थीं।'
शिबू सोरेन की बहू और बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची
नीतीश ने रबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा,'इनके हसबैंड जब टूट गए, तब राबड़ी को सीएम बनाया। इन्होंने महिलाओं के लिया अब तक क्या किया? महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया।'
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
