24 घण्टे ऑनलाइन

नीतीश कुमार ने पिंक बस को दिखाई हरी झंडी, जीपीएस, महिलाएं करेंगी सुरक्षित सफर

पटना। बिहार में सिर्फ महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की आज शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक अणे मार्ग से 20 बसों को दिखाई हरी झंडी। राज्य के कुल 6 शहरों के लिए जिसमें पटना के लिए 8, मुजफ्फरपुर 4,…

24GhanteOnline
May 16, 2025
2 min read

पटना। बिहार में सिर्फ महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की आज शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक अणे मार्ग से 20 बसों को दिखाई हरी झंडी। राज्य के कुल 6 शहरों के लिए जिसमें पटना के लिए 8, मुजफ्फरपुर 4, दरभंगा 2, पूर्णिया 2, भागलपुर 2 और गया के लिए 2 बसों की सेवा आज से शुरू की गई है। फिलहाल, महिला ड्राइवर नहीं मिलने से अभी पुरुष ड्राइवर इस बस को चलाएंगे।

अभी महिला कंडक्टर सभी बसों में मौजूद रहेंगी। सभी शहरी क्षेत्र में ही ये बस सर्विस मौजूद रहेगी। इस पर सिर्फ महिला सवारी कर पाएंगी। पिंक बस में सीसीटीवी से लेकर जीपीएस और अलार्म तक लगा हुआ है। सुरक्षित, सस्ती और सुलभ होना पिंक बस सेवा का उद्देश्य है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपने सरकारी आवास 1 अणे मार्ग से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आगे कुल 166 और बसों की अंतरजिला पिंक बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।

इन रूट पर चलेंगी से ये बसें


पटना में नई बसें शुरू में चार रूटों पर चलेंगी। इनमें गांधी मैदान से फुलवारीशरीफ में एम्स-पटना, दानापुर और कुर्जी (बोरिंग रोड के माध्यम से), और एनआईटी-मोड़ से कंकड़बाग ऑटोरिक्शा स्टैंड शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, एकतरफा यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 6 रुपये और अधिकतम 35 रुपये होगा। प्रीपेड कार्ड, महीने के और छात्र पास जैसे अलग-अलग पेमेंट मौजूद हैं। महिला बस ड्राइवर होने पर अधिकारी ने कहा कि एहम महिला ड्राइवरों को भी ट्रेनिंग देंगे।

ये ट्रेलर था, सही समय पर पूरी पिक्चर भी दिखाएंगे…, राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को चेतावनी


परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि पिंक बस सर्विस सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। भविष्य में पिंक बस सर्विस का विस्तार दूसरे शहरों में भी किया जाएगा। 80 और पिंक बसें पहले से ही पाइपलाइन में हैं। परिवहन सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने कहा कि पिंक बस सेवा विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए है, ताकि उन्हें सफर करने के दौरान सुरक्षा का एहसास हो।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…