24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश ने कठिन कार्य को भी सरलतापूर्वक बनाया संभवः नितिन गडकरी

महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh)के महासमागम की दिव्यता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन यहां दिग्गजों का तांता लगा रहता है जो पुण्य की डुबकी लगाकर खुद को धन्य मानते हैं। इसी क्रम में,…

24GhanteOnline
February 16, 2025
3 min read

महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh)के महासमागम की दिव्यता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन यहां दिग्गजों का तांता लगा रहता है जो पुण्य की डुबकी लगाकर खुद को धन्य मानते हैं। इसी क्रम में, रविवार को केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) पत्नी व परिवार समेत त्रिवेणी संगम में स्नान करके खुद का जीवन धन्य माना। प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सीएम योगी ने उनका स्वागत कर अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इसके उपरांत, गडकरी त्रिवेणी संगम पहुंचे जहां उन्होंने पत्नी व परिवार के साथ विधिवत स्नान व पूजन-अर्चन किया। गडकरी त्रिवेणी संगम में स्नान कर अभिभूत दिखे और यह प्रसन्नता उनके चेहरे पर स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी।

उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था की है जो सरल नहीं है। उनके अनुसार, यह प्रयास कड़ी मेहनत का हैं परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के काफी मेहनत की है जो स्पष्ट तौर पर दिख रही है। यही कारण है कि देशभर से लोग इस महासमागम में आने को लेकर उत्साहित व आनंदित हैं और खुद आकर यहां मिल रही अभूतपूर्व व्यवस्था का साक्षात्कार करना चाहते हैं।

त्रिवेणी पर स्नान कर कल्याण की कामना की


गडकरी (Nitin Gadkari) ने त्रिवेणी स्नान को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि महाकुम्भ महापर्व देश भर की आस्था का केंद्र है। यही कारण है कि देशभर से लोग यहां गाड़ी लेकर आ रहे हैं। गडकरी ने बताया कि मेरे शहर नागपुर से भी हजारों लोग गाड़ियां लेकर यहां आए हैं। मेरे साथ कैबिनेट के सहयोगी भी साथ आए हैं। यहां के प्रशासन, पुलिस व कर्मचारियों ने अभूतपूर्व व्यवस्थाएं की हैं। मां गंगा में आशीर्वाद हम सबको प्राप्त हो। निश्चित रूप से विश्व के कल्याण हो, सबका कल्याण हो यही हमारी भावना है।

महाकुम्भ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवंतता का प्रमाण: धर्मेंद्र प्रधान


गडकरी (Nitin Gadkari) ने त्रिवेणी संगम में पत्नी व परिवार के साथ स्नान किया और गंगा जल का आचमन कर सबके कल्याण की प्रार्थना की। घाट पर स्नान करने जुटी स्नानार्थियों की भारी भीड़ का उन्होंने अभिवादन भी किया। इस दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर तस्वीरें व वीडियो की साझा


गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक्स व फेसबुक समेत विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी स्नान व पूजन की वीडियो व तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स व फेसबुक पर उन्होंने लिखा, प्रयागराज...हर हर गंगे। प्रयागराज महाकुम्भ में आज पवित्र संगम में स्नान व पूजन-अर्चन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, पवित्र निर्मल मां गंगा का आशीर्वाद मिला।

गडकरी (Nitin Gadkari) ने सीएम योगी (CM Yogi) से मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर शेयर किया और लिखा कि महाकुम्भ में पवित्र स्नान के लिए प्रयागराज आगमन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…