पोछा लगाते हुए कभी भी ना करें ये गलतियां, फर्श हो जाएगा डैमेज
घर की प्रॉपर तरीके से सफाई करने के लिए पोछा (Mopping) लगाना बहुत जरूरी है, क्योंकि सिर्फ झाड़ू लगाने से घर साफ तो हो जाता है लेकिन जमी हुई धूल-मिट्टी साफ नहीं हो पाती। इसलिए इंडियन घरों में जब तक झाड़ू के बाद पोछा ना…
घर की प्रॉपर तरीके से सफाई करने के लिए पोछा (Mopping) लगाना बहुत जरूरी है, क्योंकि सिर्फ झाड़ू लगाने से घर साफ तो हो जाता है लेकिन जमी हुई धूल-मिट्टी साफ नहीं हो पाती। इसलिए इंडियन घरों में जब तक झाड़ू के बाद पोछा ना लगाया जाए तब तक सफाई अधूरी ही मानी जाती है। एक बात से तो आप भी सहमत होंगे ही कि ये काम जितना जरूरी है उतना ही बोरिंग भी है। कुछ लोग तो पोछा लगाते समय इतनी जल्दबाजी में होते हैं कि किसी तरह इस काम को निपटाते हैं। और बस इसी चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से घर का फर्श डैमेज भी हो सकता है। तो चलिए आज इन्हीं गलतियों के बारे में बात करते हैं ताकि अगर आप भी जाने-अंजाने ऐसा कर रही हों तो सुधार कर लें।
पोछा (Mopping) लगाने से पहले जरूर लगाएं झाड़ू
कई बार लोग जल्दी-जल्दी सफाई का काम निपटाने के लिए बगैर झाड़ू लगाए ही पोछा (Mopping) लगा लेते हैं। ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। बगैर झाड़ू लगाए, पोछा लगाने से ना तो ठीक से सफाई होती है और इसके साथ ही कई बार फ्लोर पर फैले कचड़े के कणों से फर्श को नुकसान भी पहुंच सकता है। खासतौर पर वुडन और लैमिनेटेड फर्श पर इसका ज्यादा असर देखने को मिलता है। इसलिए पोछा लगाने से पहले फर्श पर झाड़ू जरूर लगा लेनी चाहिए।
पोछे (Mop) को अच्छे से साफ करके ही करें इस्तेमाल
कई बार लोग फ्लोर साफ करने वाले पोछे को अच्छे से क्लीन नहीं करते और गंदे पोछे से ही फर्श को साफ कर देते हैं। इससे एक तो फर्श अच्छे से साफ नहीं होता, ऊपर से पोछे में जमे कीटाणु और बैक्टीरिया भी घर में फैल जाते हैं, जो हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक है। इसलिए फर्श पर पोछा लगाने से पहले मॉप को अच्छे से क्लीन करें। इसके अलावा पोछा लगाने के बाद भी मॉप को क्लीन करके ही उसे सूखने के लिए रखें।
ना करें ज्यादा पानी का इस्तेमाल
कुछ लोग पोछा (Mopping) लगाते समय ज्यादा मेहनत से बचने के लिए जरूरत से ज्यादा पानी इस्तेमाल कर लेते हैं, जो फर्श के लिए सही नहीं है। फर्श पर गीला पोछा लगाने से एक तो फर्श की धूल-मिट्टी अच्छे से क्लीन नहीं होती।
इसके अलावा वुडन या लैमिनेटेड फर्श पर गीला पोछा लगाने से फर्श के खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। इन सब प्रॉब्लम्स से बचने के लिए मॉप को अच्छे से निचोड़कर फर्श पर सूखा पोछा लगाना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
