NEET SS एग्जाम स्थगित, अब इस दिन होगी परीक्षा
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET SS 2025) को स्थगित कर दिया है। साथ ही रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन अब…
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET SS 2025) को स्थगित कर दिया है। साथ ही रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन अब नवंबर में नहीं किया जाएगा। जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार नीट एसएस 2025 परीक्षा का आयोजन अब 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। पहले एग्जाम का आयोजन 7 और 8 नवंबर को किया जाना था, जो अब नहीं किया जाएगा।
एनबीईएमएस ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि NEET-SS 2025 जो अस्थायी रूप से 7 और 8 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, अब 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसे NMC और MoHFW से मंजूरी मिल गई है।
कितने पालियों में होगी परीक्षा?
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में एग्जाम सुबह 9 बजे से 11।30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4।30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए सभी रजिस्टर्ड आवेदकों को निर्धारित समय पर हाॅल टिकट जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET SS परीक्षा पैटर्न क्या है?
NEET SS परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर कुल तीन सेक्शन में होगी और प्रत्येक में 50-50 प्रश्न शामिल होंगे। एग्जाम का कुल समय 2 घंटे 30 मिनट का होगा और पेपर कुल 600 नंबरों का होगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए अभ्यर्थी को चार नंबर दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटे जाएंगे। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मेडिकल सुपर स्पेशलिटी कोर्स में दाखिले के योग्य होंगे।
NEET SS का आयोजन 13 विषयों फार्माकोलॉजी, प्रसूति और स्त्री रोग, ईएनटी, पैथोलॉजी, एनेस्थिसियोलॉजी, रेडियोडायग्नोसिस, माइक्रोबायोलॉजी, मनोचिकित्सा, सर्जरी, बाल चिकित्सा, श्वसन चिकित्सा और ऑर्थोपेडिक्स के लिए किया जाता है।नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशलिटी (NEET SS 2025) को स्थगित कर दिया है। साथ ही रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन अब नवंबर में नहीं किया जाएगा। जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार नीट एसएस 2025 परीक्षा का आयोजन अब 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। पहले एग्जाम का आयोजन 7 और 8 नवंबर को किया जाना था, जो अब नहीं किया जाएगा।
एनबीईएमएस ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि NEET-SS 2025 जो अस्थायी रूप से 7 और 8 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, अब 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसे NMC और MoHFW से मंजूरी मिल गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
