24 घण्टे ऑनलाइन

बालों के लिए जादू है ये तेल, इस्तेमाल से बढ़ेगी खूबसूरती

इस बढ़ते प्रदूषण के जमाने में स्किन (Skin) और बालों (Hair) का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। इसके लिए लोग बाजार में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आप इसके लिए औषधीय गुणों से भरपूर नीम के तेल (Neem Oil) का…

24GhanteOnline
June 3, 2026
4 min read

इस बढ़ते प्रदूषण के जमाने में स्किन (Skin) और बालों (Hair) का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। इसके लिए लोग बाजार में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आप इसके लिए औषधीय गुणों से भरपूर नीम के तेल (Neem Oil) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

प्राचीन समय से नीम के तेल (Neem Oil) का इस्तेमाल कई रोगों के निवारण में किया जाता रहा हैं। वहीँ स्किन और बालों के लिए भी नीम का तेल बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इस तेल के इस्तेमाल से आप अपने सौंदर्य में निखार ला सकते हैं। नीम के तेल में ऐंटिफंगल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो स्किन और बालों की परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नीम का तेल स्किन और बालों को फायदा पहुंचाता हैं।

बढ़ते उम्र के संकेत को रोकने में

नीम तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा जल्दी बूढ़ी नहीं होगी और आप जवां नजर आएंगी।

एक्ने कण्ट्रोल करने में करता है मदद

नीम ऑयल हमेशा से ही आयुर्वेदिक मेडिसिन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यह एक्ने के लिए एंटीडोट की तरह है। नीम ऑयल के एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी फंगल प्रॉपर्टी एक्ने को खत्म करने में मदद करता है। यह रेडनेस, इचिंग और एक्ने का दर्द कम करने में भी मददगार है। यही-नहीं एक्ने के निशान को भी कम करने का काम करता है।

बालों में नहीं होती है लाइस

सबसे पहले नीम ऑयल आपके बालों को फ्रिज-फ्री बनाता है। साथ ही में आपके बालों की रफनेस को भी कम करता है। इसमें आप नारियल ऑयल मिलाकर मसाज कर रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसे में आपको जू से भी छुटकारा मिल जाता है।


बढ़ती है त्वचा की खूबसूरती

नीम तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जो हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है। खासकर सर्दियों के दिनों में नहाने के बाद नीम तेल के 1 भाग को नारियल के तेल के 2 भागों के साथ मिलाएं और पूरे शरीर पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन नर्म-मुलायम और खूबसूरत बन जाएगी।

रूसी से दिलाए छुटकारा

नीम का तेल बच्चों को जरूर लगाएं। अक्सर छोटी लड़कियों को सिर में जुएं हो जाते हैं। नीम का तेल लगाने से जुएं मरते हैं। सिर पर अधिक रूसी हो गए हैं, तो डैंड्रफ हटाने का काम करता है यह तेल। जुएं हटाने के लिए रात में सोने से पहले तेल लगा लें और सुबह बालों को साफ कर लें। इससे जुएं मर जाते हैं। डैंड्रफ की समस्या है को दूर करने के लिए नीम का तेल प्रत्येक सप्ताह दो दिन स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। इससे बालों को मजबूती और चमक भी मिलती है।

पैरों को फंगस से बचाए

अगर आपको एथलिट फूट की बीमारी है तो नीम ऑयल आपको फंगस से बचाता है। यह एक नेचुरल एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक है जो इस बीमारी की छुट्टी कर देगी है। यह फंगस को पनपने ही नहीं देता है।

नीम का तेल बनाने का तरीका

सबसे पहले आप नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धोलें। पत्तियों को टहनियों से अलग करके एक कटोरी में रखें ताकि इसका सही नाप मिलाया जा सके। अब मिक्सर जार में डालकर पत्तियों को अच्छी तरह से पीस लें। इसमें एक कटोरी नारियल का तेल मिलाकर अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। नीम और नारियल के तेल का अच्छे से पिसा मिक्चर तैयार हो गया है। अब भारी तले की कड़ाही में नीम और तेल का मिश्रण डाल दें। इसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए पकाएं। नीम के तेल को बनाने के लिए हम एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। अब तेल को ठंडा कर लें और बाद में छान लें। इसे आप रूम टेम्परेचर पर स्टोर करके रख सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…