24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर-21 में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रयागराज। प्रयागराज में संगम तट पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आस्था के महापर्व महाकुम्भ ( Maha Kumbh) का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 27 फरवरी को महाकुम्भ के समापन की घोषणा के अवसर पर…

24GhanteOnline
March 3, 2025
2 min read
महाकुम्भ मेला क्षेत्र के सेक्टर-21 में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रयागराज। प्रयागराज में संगम तट पर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आस्था के महापर्व महाकुम्भ ( Maha Kumbh) का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 27 फरवरी को महाकुम्भ के समापन की घोषणा के अवसर पर मेला क्षेत्र में 15 दिनों विशेष स्वच्छता अभियान (Swachhta Abhiyan) चलाने के निर्देश दिए थे। इसी दिशा क्रम में संगम तट पर चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में सोमवार को यूपी एनसीसी के कैडेटों ने वालेंटियर के तौर पर भाग लिया। आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस तथा अन्य सामाजिक संस्थाएं भी महाकुम्भ ( Maha Kumbh) के स्वच्छता अभियान में सहयोग देंगी।

चलाया स्वच्छता अभियान


आस्था के महापर्व महाकुम्भ ( Maha Kumbh) के समापन के बाद भी प्रयागराज में श्रद्धालुओं के आने का क्रम निरंतर जारी है। पवित्र संगम में स्नान के लिए संगम तट को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान मेले की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राना के निर्देशन में चल रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को यूपी एनसीसी के 30 कैडटों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। यूपी एनसीसी के नायब सूबेदार गुरुबचन सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र के सेक्टर 21 में चल रहे स्वच्छता कार्यक्रम में उनकी बटालियन ने अपना योगदान दिया। आने वाले दिनों में भी एनसीसी के कैडेट इस अभियान से जुड़े रहेंगे।

इस मौके पर मेला के सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर महेंद्र त्रिपाठी, उप मेलाधिकारी शुभम श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। उप मेलाधिकारी ने यूपी एनसीसी को स्वच्छता अभियान से जुड़ने पर मेला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस और अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस अभियान में सहयोग करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…