24 घण्टे ऑनलाइन

नाखूनों को खूबसूरत बनाता हैं नेलआर्ट, इन टूल से घर पर ही पाएं पार्लर जैसा लुक

फैशन की परिभाषा और तरीका समय के साथ बदलता रहता है। जो फैशन कल था, वो आज नहीं है और जो फैशन आज है, वो आने वाले कल में नहीं होगा। ऐसे में आज के समय में नेलआर्ट (Nail Art) का फैशन बहुत उभरकर सामने आया हैं। नाखूनों को…

24GhanteOnline
March 7, 2025
3 min read

फैशन की परिभाषा और तरीका समय के साथ बदलता रहता है। जो फैशन कल था, वो आज नहीं है और जो फैशन आज है, वो आने वाले कल में नहीं होगा। ऐसे में आज के समय में नेलआर्ट (Nail Art) का फैशन बहुत उभरकर सामने आया हैं। नाखूनों को आकर्षक बनाने के लिए ज्यादातर महिलाएं नेल आर्ट की मदद लेती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर में पर ही इससे जुड़ी आम चीजों का इस्तेमाल करके अपनी क्रिएटिविटी के अनुसार परफेक्ट नेल आर्ट बना सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नेल आर्ट करने के कुछ टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके किट में जरूर होने चाहिए। आइये जानते हैं...

नेलपेंट रिमूवर


रिमूवर की जरुरत नेल पॉलिश को हटाने के लिए किया जाता है। इसके लिए नेल पॉलिश रिमूवर वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन वाइप्स का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि इसमें एसीटोन और एल्कोहल नहीं होता है।

डॉटिंग टूल्स


नेल आर्ट (Nail Art) बनाने के लिए नेल आर्ट किट में डॉटिंग टूल्स का होना बेहद जरुरी है। यह नाखूनों पर डॉट बनाने में मदद करता हैं। यदि आप नेल आर्ट करना सीख रहे हैं, तो आपके लिए घर पर ऑन-फ्लीक नेल आर्ट बनाने के लिए एक डॉटिंग टूल का इस्तेमाल सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। आप या तो नेल पेन में निवेश कर सकते हैं या टूथपिक, बॉबी पिन, ऑरेंज स्टिक या पेंसिल जैसी नुकीली वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं, जो भी उपलब्ध हो।

टोपकोट और बेसकोट


अपनी नेल आर्ट किट (Nail Art Kit) में एक अच्छी क्वालिटी और जल्दी सूखने वाला टोपकोट जरूर शामिल करें। टोपकोट की मदद से आप अपने नाखूनों पर शाइन ला सकती है। अपने नेल्स के हिसाब से बेसकोट शामिल करें। आपके नाखूनों को अगर कैल्शियम की जरुरत है तो कैल्शियम बिल्डर की मदद लें। इसके लिए नेल पेंट लगाने से पहले बेसकोट लगाना बिल्कुल ना भूलें।

स्ट्रिपिंग टेप


अपने नेल आर्ट (Nail Art) को आकर्षक बनाने के लिए सुपर पतली स्ट्रिपिंग टेप का प्रयोग करें। आप या तो इन मैटेलिक टेप्स का इस्तेमाल अपने नेल आर्ट को बनाने के लिए कर सकती हैं या सुपर स्ट्रेट लाइन्स बनाने के लिए और फिर इसे हटा सकती हैं। एक रंगीन स्ट्रिपिंग टेप उन सभी के लिए बहुत मददगार हो सकता है जो बिना गड़बड़ किए अपने नाखूनों पर ग्राफिक डिज़ाइन और सीधे किनारे बनाना चाहते हैं।

स्ट्रिपर ब्रश


आप या तो किसी ब्यूटी स्टोर से स्ट्रिपर ब्रश ले सकती हैं या अपने नाखूनों पर जटिल विवरण और पतली रेखाएं बनाने के लिए पतले पेंट ब्रश का उपयोग कर सकती हैं। सुनिश्चित करें कि आपने अपने ब्रश को किसी अन्य रंग में डुबाने से पहले नेल पॉलिश रिमूवर से ठीक से साफ कर लिया है।

ट्वीजर


नेल आर्ट करते हुए आपको कई चीजों की जरुरत होती है जिसे नेल आर्ट (Nail Art) करते समय आप नाखूनों पर लगाती हैं। इन चीजों को लगाने के लिए आपको छोटी चिमटी या ट्वीजरकी जरूरत पड़ सकती है जिसकी मदद से भी आप इन सजाने की चीजों को अपने नाखूनों पर लगा सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…