24 घण्टे ऑनलाइन

जरूर खाए मौसमी सब्जी 'मसाला कटहल' जानिए विधि

आज हम आपके लिए मसाला कटहल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप आसानी से घर पर मसाला कटहल बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। सामग्री कटहल - 500 ग्राम प्याज (बारीक कटी हुई) - 1 टमाटर (बारीक कटा…

24GhanteOnline
May 6, 2026
2 min read

आज हम आपके लिए मसाला कटहल बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप आसानी से घर पर मसाला कटहल बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री
कटहल - 500 ग्राम
प्याज (बारीक कटी हुई) - 1
टमाटर (बारीक कटा हुआ) - 1
राई - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार

कचौड़ी खाने के हैं शौकीन तो घर पर जरूर बनाए ‘राज कचौड़ी’

विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले हाथों को तेल से चिकना कर कटहल को छोटा-छोटा काटें।

- फिर मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें और तेल के गर्म होने पर कटहल के टुकड़े डालकर फ्राई कर लें।
- इसके बाद कटहल के टुकड़े जब हल्के सुनहरे हो जाएं तब इन्हें प्लेट में निकालकर अलग रखें और इसी तेल में राई और जीरा डालकर तड़का लगाएं।
- इनके चटकने के बाद प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें और अब टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं।
- इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डाल दें।
- फिर मसाले के तेल छोडने पर इसमें कटहल और 1/2 कप पानी डालकर मिला लें और 5 मिनट तक ढककर पका लें।
- तय समय के बाद देखें कि कटहल का पानी हल्का सूख गया है तब गैस बंद करें और हरा धनिया डालकर मिलाएं।
आपका मसाला कटहल तैयार है।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।