24 घण्टे ऑनलाइन

बचे हुए चावल से बनाए ये टेस्टी डिश, जानें बनाने का आसान तरीका

अक्सर देखा गया है कि घरों में चावल बच जाते हैं और बाद में उन्हें फेंक दिया जाता हैं। जबकि आप उन चावल का इस्तेमाल मुरकू (Murku) बनाने में कर सकते हैं। जी हाँ, मुरकु को कचरी भी कहते हैं जो चावल से बनाई जाती हैं और इसे आप…

24GhanteOnline
February 15, 2025
2 min read

अक्सर देखा गया है कि घरों में चावल बच जाते हैं और बाद में उन्हें फेंक दिया जाता हैं। जबकि आप उन चावल का इस्तेमाल मुरकू (Murku) बनाने में कर सकते हैं। जी हाँ, मुरकु को कचरी भी कहते हैं जो चावल से बनाई जाती हैं और इसे आप स्नैक्स के तौर पर चाय के साथ खा सकते हैं। तो आइये जानते हैं मुरकु (Murku) बनाने की Recipe के बारे में।

मुरकु (Murku) बनाने की सामग्री :

- एक बड़ा कप बचा हुआ चावल
- एक छोटा चम्मच कलौंजी
- एक बड़ा चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के अनुसार पानी

मुरकु (Murku) बनाने की विधि :

- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर कलौंजी के दाने डालें।
- फिर पैन में पानी, चावल और नमक डालें। पानी इतना डालें जिससे कि चावल पकाने पर उसका गाढ़ा पेस्ट बनाया जा सके।
- चालव को अच्छी तरह से पकाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब यह ठंडा हो जाए तो इसे कचरी वाली मशीन में भर लें।
- एक प्लेट में थोड़ा सा तेल लगाकर इसे चिकना कर लें।
- अब मशीन को घुमाते हुए प्लेट पर मनचाही शेप की कचरी बनाकर निकालते जाएं।
- सारे मुरकु/कचरी बनने के बाद इन्हें धूप में अच्छे से सूखाएं।
- कचरियों के पूरी तरह से सूख जाने के बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में बंदकर रख लें।
- तैयार है मुरकु/कचरी (Murku) जब मनचाहे फ्राई करें और चाय के साथ मजे से खाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।