24 घण्टे ऑनलाइन

गुलाबों से खिल जाएगा चेहरा, लगाएं ये फेसपैक

ऑयली स्किन वालों के लिए गर्मियों में स्किन की तमाम समस्याओं के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)। मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक लगाने से स्किन में निखार के साथ साथ स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है।…

24GhanteOnline
October 22, 2025
2 min read

ऑयली स्किन वालों के लिए गर्मियों  में स्किन की तमाम समस्याओं के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)। मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक लगाने से  स्किन में निखार के साथ  साथ स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) की खास बात यह है कि यह ऑयली स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और थोड़ा चंदन पाउडर मिलाकर फेस पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ़्ते में एक बार ऐसा ज़रूर करें।

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) डेड स्किन को हटाने में भी कारगर साबित होती है। जो लोग मुंहासों और एक्ने से परेशान हैं, उन्हें मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाना चाहिए। यह बंद पोर्स को खोलने में मदद करती है। इसे नीम के पत्तों के साथ मिलाकर फ़ेस पर लगाने से मुंहासों के समस्या खत्म होती है।

यह स्किन को टाइट और टोन करने के साथ स्मूद भी बनाती है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी में अंडा, शहद और ग्लिसरीन मिलाकर फ़ेस पर लगाएं। 10 मिनट के बाद पानी से धो लें। यदि आपके चेहरे पर जलने के निशान हैं, तो मुल्तानी मिट्टी लगाएं। इसके लिए आप इसे नींबू के रस और विटामिन ई के साथ मिलाकर लगाएं, निशान थोड़े दिनों में हल्का पड़ने लगेगा।

मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का उपयोग पेडिक्योर और मेनिक्योर के बाद के पैक के लिए भी किया जाता है, इससे पैरों और हाथों की थकान दूर हो जाती है।अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो मुल्तानी मिट्टी के साथ टमाटर का रस, चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर मिला कर लगाएं। इसे आप हफ़्ते में दो बार लगा सकती हैं।

अगर आपकी स्किन ड्राय है, तो मुल्तानी मिट्टी में शहद और तीन अंगूर के दाने का रस मिला कर लगाना चाहिए। यह स्किन को मोइश्चराइज़ करेगा, साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण, स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। यह आपकी स्किन में मोइश्चर को लॉक करने का काम करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…