24 घण्टे ऑनलाइन

Mother's Day: 40+ के बाद ऐसे करें त्वचा का ख्याल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

कभी किचन के काम में तो कभी परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में, एक महिला हमेशा ही व्यस्त रहती है। इतना ही नहीं, जब महिला मां बन जाती है तो उनकी जिम्मेदारियां भी दोगुनी हो जाती हैं। ऐसे में अपने लिए तो महिलाएं वक्‍त…

24GhanteOnline
May 10, 2026
4 min read

कभी किचन के काम में तो कभी परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में, एक महिला हमेशा ही व्यस्त रहती है। इतना ही नहीं, जब महिला मां बन जाती है तो उनकी जिम्मेदारियां भी दोगुनी हो जाती हैं। ऐसे में अपने लिए तो महिलाएं वक्‍त निकाल ही नहीं पाती हैं। इन सब में लगे रहने से महिलाएं अपने शौक, ख्वाब, ख्‍वाहिशें, यहां तक की अपनी खूबसूरती पर भी ध्यान देना बंद कर देती हैं।

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ने लगती है, आपके सेल्स बनने कम हो जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को खासकर 40 की उम्र में अपनी त्वचा (Skin) का खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें ऐसा स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए जो त्वचा को सूट करे बड़ी बात तो यह है कि सेल्‍फ लव और सेल्फ केयर के लिए मां के पास वक्त ही नहीं होता है और कितना भी कह दिया जाए एक मां के लिए उसके बच्चे से पहले कुछ भी नहीं होता है। इसलिए आज हम मदर्स डे (Mother's Day) के अवसर पर कुछ ऐसी ही स्किन केयर टिप्‍स मदर्स को देना चाहते हैं, जिसे कम वक्‍त और मेहनत में ही वह अपना सकती हैं।

जब स्किन (Skin) सेल्स कम बनते हैं, तो त्वचा पैची हो जाती है। उसके टेक्सचर में बदलाव आ जाते हैं। यह भी सच है कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को आप रोक नहीं सकती हैं। ऐसे में आपको ही त्वचा की खास देखभाल करनी चाहिए। इससे आप इस प्रक्रिया को धीमा कर सकती हैं। त्वचा पर होने वाले नकारात्मक प्रभावों को भी रोक सकती हैं।

ऑयल मसाज

त्‍वचा (SKin) अगर एक्टिव न रहे, तो उस स्थान पर ब्‍लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपने चेहरे की नियमित मसाज करें। इसके लिए आपको किसी विशेष क्रीम या तेल की जरूरत नहीं है। आप साधारण नारियल तेल की 5 बूंद हथेली में लेकर चेहरे से लेकर गर्दन तक मसाज कर सकती हैं।

आइस फेशियल

उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में बदलाव नजर आते हैं। सबसे पहला बदलाव होता है त्वचा में ढीलापन आना और इसका बड़ा कारण होता है लार्ज पोर्स और ओपन पोर्स की समस्या होना। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस आप घर में बर्फ जमाएं और उससे नियमित चेहरे की 5 मिनट मसाज करें। आइस फेशियल से आपकी ओपन पोर्स की समस्या कम हो जाएगी और त्वचा में कसाव भी आ जाएगा।

एंटी एजिंग क्रीम

ऐसे लोशन और क्रीम लगाएं जो एंटी एजिंग हों। इनसे चेहरे की त्वचा में कोलाजेन बढ़ेगा और त्वचा से झुर्रियां मिटेंगी। चेहरे की रैगुलर मसाज पार्लर जाकर चेहरे की रैगुलर फेशियल मसाज करवाएं। इससे चेहरे की झुर्रियां मिटेंगी और चेहरा टाइट बनेगा।

त्वचा का ढीलापन

यदि 40 की उम्र में भी आप शुगर का अधिक सेवन करती हैं तो यह आपकी त्वचा का ढीलापन तेजी से बढ़ा सकता है। क्योंकि शुगर आपकी स्किन से फ्लूइड निकलने की प्रक्रिया को तेज करती है। इससे त्वचा ऊपर से तो गीली और ऑइली दिख सकती है लेकिन अंदर से रूखी हो जाती है और इसमें खिंचाव होने लगता है।

बोनस टिप

इन 4 स्टेप्स के अलावा एक अच्छी आई क्रीम में जरूर इनवेस्ट करें क्योंकि बढ़ती उम्र के सबसे पहले निशान आंखों के आसपास ही नज़र आते हैं। सही और अच्छी क्वॉलिटी का मेकअप चुनें। भरपूर मात्रा में पानी पिएं, शराब और कैफीन का कम से कम सेवन करें और रोज़ थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज़ करें।

सिर्फ 40s में ही नहीं उम्र के हर पड़ाव पर अपनी स्किन की सही देखभाल करना बहुत ज़रूरी है। उम्र के साथ-साथ आपकी स्किन भी बदलती रहती है और इसकी ज़रूरतें भी। कभी भी अपनी स्किन प्रॉब्लम्स और उसकी ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ ना करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…