24 घण्टे ऑनलाइन

जब्त अनाधिकृत गैस सिलेंडरों से बनेगा 'सुरक्षा अमृत कलश'

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने छोटे अनाधिकृत गैस सिलेंडरों (Gas Cylinders) के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पिछले दो दिनों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के नेतृत्व…

24GhanteOnline
January 23, 2025
2 min read

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने छोटे अनाधिकृत गैस सिलेंडरों (Gas Cylinders) के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पिछले दो दिनों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में मेला क्षेत्र से ऐसे 250 से अधिक गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया है।महाकुम्भ मेला में छोटे गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण हो रही अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक अभियान छेड़ा गया है। इन सिलेंडरों को ध्वस्त किया जाएगा और इनसे एक कलाकृति 'सुरक्षा अमृत कलश' बनाया जाएगा।

व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा अभियान


प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर के दिशा-निर्देशन में चलाया जा रहा है।खबरें मिली थीं कि अग्निशमन विभाग की रोक के बावजूद कुछ लोग चोरी- छुपे ऐसे अनाधिकृत गैस सिलेंडरों (Gas Cylinders) का प्रयोग खाना बनाने आदि में कर रहे हैं।

अग्निशमन विभाग की चेतावनी के बावजूद जब लोगों ने इन अनाधिकृत गैस सिलेंडरों का उपयोग बंद नहीं किया तो अग्निशमन विभाग को व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ना पड़ा।

बनाया जाएगा 'सुरक्षा अमृत कलश'


प्रमोद शर्मा ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को चले अभियान में ऐसे 250 से अधिक अवैध गैस सिलेंडर पकड़े गए हैं, जिन्हें जब्त करके कोतवाली लाया गया है। अब इन सिलेंडरों (Gas Cylinders) को ध्वस्त किया जाएगा और इनसे एक कलाकृति 'सुरक्षा अमृत कलश' बनाया जाएगा। प्रमोद शर्मा ने बताया कि 'सुरक्षा अमृत कलश' को महाकुम्भ मेला क्षेत्र के एक चौराहे पर आग से बचाव का संदेश देते हुए स्थापित किया जाएगा।

24 घंटे अग्निशमन विभाग के जवान तैनात


उन्होंने बताया कि मेला शुरू होने से पहले ही अग्निशमन ने सभी 25 सेक्टरों में अपने कैंप स्थापित किए हैं। यहां 24 घंटे अग्निशमन विभाग के जवान तैनात रहते हैं। अग्निशमन विभाग किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहता है। साथ ही, लोगों को आग लगने पर क्या करें और क्या ना करें? इसे लेकर जागरूक करता है। अभियान के दौरान इंडियन आयल के सीजीएम के.एम ठाकुर भी साथ रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…