24 घण्टे ऑनलाइन

नेफेड के माध्यम से अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन संतों, कल्पवासियों को किया गया वितरित

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों के लिए राशन की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर नैफेड (NAFED) के माध्यम से आटा, दाल, चावल और अन्य…

24GhanteOnline
February 9, 2025
2 min read

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों के लिए राशन की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर नैफेड (NAFED) के माध्यम से आटा, दाल, चावल और अन्य जरूरी सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रद्धालु इसे व्हाट्सएप और कॉल के जरिए भी मंगवा सकते हैं। अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन सिर्फ NAFED के माध्यम से संतों, महात्माओं में वितरित किया जा चुका है। इस काम के लिए पूरे महाकुम्भनगर में बीस मोबाइल वैन लगातार दौड़ाई जा रही हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

आश्रमों और श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा सस्ता राशन


महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आए संतों, उनके आश्रमों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल वैन के जरिए राशन की डिलीवरी की जा रही है। नैफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि गृह मंत्रालय और यूपी सरकार मिलकर महाकुम्भ में राशन वितरण की इस विशेष योजना को संचालित कर रहे हैं। एमडी दीपक अग्रवाल इस पूरी योजना की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं।

आटा, चावल 10-10 किलो के पैकेट में उपलब्ध


श्रद्धालु और कल्पवासी 72 75 78 18 10 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए राशन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके तहत सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें आटा, चावल 10-10 किलो के पैकेट में और दालें एक किलो के पैकेट में दी जा रही हैं।

श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के बीच किया जा रहा पसंद


गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में इस योजना को लागू किया गया है। अब तक 700 मीट्रिक टन आटा, 350 मीट्रिक टन दाल (मूंग, मसूर, चना दाल ) और 10 मीट्रिक टन चावल वितरित किया जा चुका है। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के बीच NAFED का प्रोडक्ट और भारत ब्रांड खूब पसंद किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…