24 घण्टे ऑनलाइन

हरित महाकुम्भ में जुटेंगे 1000 से ज्यादा पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज संस्कृति और आध्यात्म के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश प्रसारित कर रहा है। यहां 31 जनवरी को हरित महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देश भर से 1000 से ज्यादा…

24GhanteOnline
January 7, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज संस्कृति और आध्यात्म के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश प्रसारित कर रहा है। यहां 31 जनवरी को हरित महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देश भर से 1000 से ज्यादा पर्यावरण और जल संरक्षण कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के ‘ज्ञान महाकुम्भ – 2081’ के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत यह विशिष्ट कार्यक्रम प्रयागराज महाकुम्भ में आयोजित किया जाना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ज्ञान महाकुम्भ के मुख्य संरक्षक हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा


हरित महाकुम्भ (Maha Kumbh) के अंतर्गत प्रकृति, पर्यावरण, जल समेत स्वच्छता से संबंधित मसलों पर राष्ट्रीय स्तर की चर्चा होगी। प्रकृति के पांच तत्वों के संतुलन और उनसे जुड़ी चुनौतियों पर विशेषज्ञ अपनी राय और अनुभव साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त महाकुम्भ में आ रहे लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और इस संबंध में चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी चर्चा होगी।

विशेषज्ञों के साथ ही श्रद्धालु भी जुड़ेंगे


पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता राम बाबू तिवारी ने बताया कि हरित महाकुम्भ को लेकर तैयारी चल रही है। इसमें देश भर के पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ता और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। महाकुम्भ में हिस्सा लेने आ रहे श्रद्धालुओं को किस तरह पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के अभियान से जोड़ा जाए, इस पर भी व्यापक चर्चा और विमर्श किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…