24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ क्षेत्र में मोबाइल डिस्चार्ज होने के बाद भी नहीं बाधित होगी मोबाइल संचार सेवा

महाकुम्भ नगर । प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है। पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए करोड़ों की संख्या में लोग महाकुम्भ क्षेत्र में आए, उसमें बहुत…

24GhanteOnline
January 16, 2025
3 min read

महाकुम्भ नगर । प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था का जन सैलाब उमड़ रहा है। पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए करोड़ों की संख्या में लोग महाकुम्भ क्षेत्र में आए, उसमें बहुत से लोग मोबाइल डिस्चार्च होने की वजह से कनेक्टिविटी का लाभ नहीं ले सके। लेकिन अब इस समस्या का भी विकल्प खोज लिया गया है। इसके लिए मेला क्षेत्र के अन्दर आए बाहर मोबाइल चार्जिंग मशीन लगाई गई हैं जहां पावर बैंक की सुविधा मिलेगी।

अभी तक 14 स्थानों पर लगाई गई हैं ये आधुनिक मशीने


महा कुम्भ (Maha Kumbh) जैसे बड़े आयोजन के दौरान मोबाइल चार्जिंग सुविधाओं की पहुँच महत्वपूर्ण हो जाती है। इसे समझते हुए सर्विस प्रोवाइडर ए३ चार्ज एवं एंजेललाइफ ने मोबाइल चार्जिंग मशीनों को प्रयागराज में लगाया हैं जहां उच्च क्षमता के पावर बैंक विज़ीटर लेकर अपने परिजनों और जानने वालों से जुड़ा रह सकता है। श्रृद्धालुओं और पर्यटकों के भीड़भाड़ वाले स्थानों में महाकुम्भ (Maha Kumbh) क्षेत्र के अंदर और बाहर ये मशीनें लगाई गई हैं। एंजेल लाइफ कंपनी के सीईओ डॉक्टर शशांक खरबंदा का कहना है कि महाकुम्भ क्षेत्र में 21 स्थानों पर फिलहाल ये सुविधा उपलब्ध होनी है जिसमें अभी तक 14 स्थानों में ये ए3 चार्जिंग सेंटर हैं। मशीनों का इंस्टालेशन यहां हो चुका है। इसमें 7 महाकुंभ (Maha Kumbh) क्षेत्र और 7 महाकुम्भ क्षेत्र में बाहर शहर के अन्दर लगाए गए।

शहर में जिन स्थानों पर ये सेंट्रल खुल गए हैं उसमें होटल सम्राट सिविल लाइन्स, वीरेंद्र हॉस्पिटल सिविल लाइन्स, रेल कोच रेस्टोरेंट सिविल लाइन्स, कैफे मीकाया सिविल लाइन्स, 32 पर्ल डेंटल क्लिनिक अशोक नगर और उमा शिव रेस्टोरेंट शामिल हैं। इसके अलावा महाकुम्भ नगर में अखाड़ा क्षेत्र में कल्पवासी क्षेत्र में इनके सेंटर खोले गए है। सेक्टर 19 में हर्षवर्धन मार्ग पर, सेक्टर 20 में निर्मोही अखाड़े के निकट, लेटे हनुमान के पास , अक्षय वट रोड में राधा वल्लभ जी के शिविर में और कल्पवासी क्षेत्र में कल्पवास आश्रम में ये सेंटर खुले हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल स्थालेकर के अनुसार विशेष रूप से महाकुंभ के दौरान वो क्षेत्र जहां भीड़ अधिक रहती है वहां के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं, प्रमुख मंदिरों, परिवहन केंद्रों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास ये ए3 चार्ज केंद्र बनाए गए हैं।

श्रद्धालु कैसे ले सकते है सेवा


इस सेवा का लाभ उठाने के लिए दो तरफ से उपयोगकर्ता लाभ उठा सकते है। ए3 चार्ज कंपनी की सी.ई.ओ अनीशा ठुकराल का कहना है कि जिन स्थानों पर ये चार्जिंग सेंटर बनाए गए है वहां उपयोगकर्ता अपना मोबाइल चार्ज कर सकता है। यहां बैठने की सुविधा भी है। इसके अलावा इन्ही सेंटर्स में आप इनके पावर बैंक भी ले सकते है और इस्तेमाल करने के बाद इन्हें वापस करना होता है। पावर बैंक लेने के लिए उपयोगकर्ता को अपना परिचय और जानकारी सेंटर में देना होता है या अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करना होता हैं जिसके बाद उसे सेंटर से पावर बैंक मिल जाता है।

इसे उपयोगकर्ता महाकुम्भ क्षेत्र के अन्दर या बाहर ले जा सकता है और आखिर में उन्हें किसी अन्य स्टेशन पर वापस कर सकते हैं। यह पूर्ण लचीलापन प्रदान करता है, ताकि उपयोगकर्ता बैटरी जीवन के बारे में चिंता किए बिना अपनी कुम्भ विजिट जारी रख सकें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…