24 घण्टे ऑनलाइन

बाल बनेंगे खूबसूरत, मेहंदी में मिलाएं बस ये एक चीज़

महिलाएं अपने बालों का सबसे ज्यादा ध्यान रखती हैं क्योंकि वो अपने बालों को अपनी खूबसूरती से जोड़कर देखती हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि आजकल उम्र से पहले ही बालो में सफेदी दिखने लगती हैं जिसे दूर करने के लिए कई महिलाएं…

24GhanteOnline
January 9, 2026
5 min read

महिलाएं अपने बालों का सबसे ज्यादा ध्यान रखती हैं क्योंकि वो अपने बालों को अपनी खूबसूरती से जोड़कर देखती हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि आजकल उम्र से पहले ही बालो में सफेदी दिखने लगती हैं जिसे दूर करने के लिए कई महिलाएं मेहंदी (Henna) का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे तो बाजार में बालों को रंग देने के लिए कई ऑप्शन उपलब्ध हैं, लेकिन केमिकल युक्त ये प्रोडक्ट्स नुकसान पहुंचा सकते हैं, तो मेहंदी लगाना ही सबसे ज्यादा बेस्ट ऑप्शन है। यह बालों (Henna)  को बिना कोई नुकसान पहुंचाए अपना काम करती है। लेकिन जरूरी हैं कि मेहंदी (Henna)  के साथ कुछ पोषक चीजों को इसमें मिलाकर लगाया जाए ताकि ये ज्यादा प्रभावी रहे। इन चीजों को मिलाकर लगाने से आपके बाल न सिर्फ चमकदार और घने बनेंगे बल्‍कि उन्‍हें जरूरतभर का पोषण भी मिलेगा। आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में...

# मेहंदी (Henna)  में मिलाएं कॉफी

मेहंदी (Henna)  में कॉफी मिला लेने से बालों पर मेहंदी का काफी अच्छा रंग चढ़ता है। इसे आप पाउडर या लिक्विड दोनों रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों में कलर करने और सफेद बालों को छिपाने में मदद करती है। लिक्विड के रूप में प्रयोग करने के लिए थोड़े से पानी में कॉफी डालकर पानी को अच्छे से उबाल लें। ठंडा होने के बाद उस पानी को मेहंदी पाउडर में डालकर मेहंदी घोल लीजिए।

# मेहंदी (Henna)  में मिलाएं अंडा

अंडा बालों को पोषण देने के साथ-साथ रुखेपन से भी निजात दिलाता है दरअसल अंडे में प्रोटीन, सिलिकॉन, सल्फर, विटामिन-डी और ई होता है जो आपके बालों को पोषण देता हैं। अंडा बालों पर सॉफ्टिंग इफेक्ट डालता है खासतौर पर ड्राई हेयर वालों के लिए यह बहुत ज्यादा फायदेमंद है। अंडे का प्रोटीन कंटेन्ट यानी इसका पीला भाग बालों को मजबूत बनाता है जबकि सफेद हिस्सा बालों को साफ करता है। हां ये थोड़ी स्मेल जरूर देगा लेकिन इसके यूज से आपके बाल पहले से कहीं अधिक मुलायम, चमकदार और सुन्दर दिखने लगेंगे। इसके लिए आपको अंडे के भीतर का पूरा लिक्विड मेहंदी में घोलकर लगाना होगा।

# मेहंदी (Henna)  में मिलाएं आंवला

यह एक प्रोटीन से भरा, पौष्टिक नुस्खा है जो बालों के गिरने से रोकता है। इस पैक को बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच मेंहदी, एक कप आंवला और दो बड़े चम्मच मेथी पाउडर का पेस्ट बनाकर उसमें थोड़ा पानी मिलाएं। उसके बाद इसमें एक अंडे का सफेद हिस्‍सा और एक नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्‍ट को 1 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे बालों में लगाएं और लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक लगा छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों को माइल्ड सल्फेट-फ्री शैंपू और ठंडे पानी से धोएं। इस पैक को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

# मेहंदी (Henna)  में मिलाएं चायपत्ती

मेहंदी (Henna) में चायपत्ती मिलाने इसका इस्तेमाल भी बालों को कलर देने के लिए किया जाता है। इसके लिए चायपत्ती को पानी में उबालकर मेहंदी पाउडर में मिक्स कर लीजिए और रातभर ऐसे ही रहने दें। इसके इस्तेमाल से बालों में रूखापन नहीं आएगा और वे पहले से अधिक मुलायम लगेंगे। चाय में टैनीन तत्व होते हैं जो बालों में चमक लाने के साथ-साथ उन्हें मुलायम भी बनाता है, इसलिए जब भी बालों में मेहंदी लगाएं तो कुछ नेचुरल चीजों को भी इसमें मिक्स कर लीजिए ताकि सफेद बाल कलर तो हो ही साथ ही बालों को पोषण भी मिल सके।

# मेहंदी (Henna)  में मिलाएं केला

यह नुस्खा आपके बालों को चमकदार बनाएगा। केला आपके बालों की डीप कंडीशनिंग करेगा जिससे बाल सुलझे हुए महसूस होंगे। इस हेयर पैक को बनाने के लिए 2 चम्‍मच हिना पाउडर को पानी मिलाकर पतला करें। इसे रात भर भीगने दें। सुबह एक कटोरे में पके केले को मैश करके उसमें भीगी हुई मेहंदी मिलाएं। अपने नियमित शैंपू से अपने बालों को धोएं और मेंहदी वाला यह पेस्‍ट लगा कर बालों की कंडीशनिंग करें। इसे लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करें।

# मेहंदी (Henna) में मिलाएं नींबू का रस

नींबू का रस बालों से डैंड्रफ दूर करने और स्कैल्प के फंगल इन्फेक्शन को खत्म करने में मदद करता है क्योंकि यही फंगल इन्फेक्शन बालों में डैंड्रफ का कारण होता है। इसके लिए मेहंदी के घोल में नींबू का रस मिला लेना चाहिए।

# मेहंदी (Henna)  में मिलाएं नारियल का दूध

यह नुस्खा बेहद रूखे बालों वाले लोगों के लिए है। नारियल का दूध शैंपू और कंडीशनर में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इस पैक को बनाने के लिए एक कप नारियल का दूध, 10 बड़ा चम्‍मच हिना पाउडर और 4 बड़े चम्मच जैतून का तेल गर्म करें। इसे तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक इसकी सारी गांठ न खत्‍म हो जाए। इस हेयर पैक को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर सल्फेट-मुक्त शैंपू से धो लें।

# मेहंदी (Henna)  में मिलाएं दही

दही का इस्तेमाल बालों को मुलायम बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह बालों को चमक भी प्रदान करता है जिससे वे पहले से बेहतर होते है। बालों पर मेहंदी लगाने से पहले उसमें दही मिला लेने से बाल ड्राई भी नहीं होते हैं और बहुत ही चमकदार भी नजर आते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…