24 घण्टे ऑनलाइन

स्पेशल राइस से विकेंड को बनाएं खास, स्वाद मिलेगा कुछ हटकर

नर में अक्सर राइस बनाए जाते हैं और इसका जायका बढ़ाने के लिए कई बार पुलाव भी बनाया जाता हैं। लेकिन अगर आप फ्राइड, वेज और जीरा राइस खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हटकर स्वाद लेना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए मेक्सिकन राइस…

24GhanteOnline
May 19, 2026
2 min read

नर में अक्सर राइस बनाए जाते हैं और इसका जायका बढ़ाने के लिए कई बार पुलाव भी बनाया जाता हैं। लेकिन अगर आप फ्राइड, वेज और जीरा राइस खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हटकर स्वाद लेना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए मेक्सिकन राइस (Mexican Rice)  बनाने की Recipe लेकर आए हैं। मेक्सिकन राइस (Mexican Rice)  आपके डिनर को स्पेशल बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

मेक्सिकन राइस (Mexican Rice)  बनाने की  सामग्री

बासमती चावल - 2 कटोरी
लाल शिमला मिर्च - ½ भाग
पिली शिमला मिर्च -½ भाग
हरा शिमला मिर्च - ½ भाग
स्वीट कॉर्न - 1 कप
राजमा - 1 कप
प्याज़ - 2 कटा हुआ
टोमेटो प्यूरी - 1 ½ कप
ऑरेगैनो - 2 टीस्पून
टोमेटो सॉस - 3 टेबल स्पून

हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
लहसुन - 4 बारीक कटा हुआ
ऑलिव ऑयल - 3 टेबल स्पून
हरा प्याज़ - 1 लच्छा
धनिया पत्ती - ½ कप
नमक - स्वादानुसार

मेक्सिकन राइस (Mexican Rice)  बनाने की विधि

चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। प्याज़ और शिमला मिर्च को छोटे टुकड़ों में काट लें। बड़े बर्तन में ऑयल गर्म करें और उसमें लहसुन और हरी मिर्च डालें।

जब लहसुन भुनकर लाल हो जाए, तब इसमें प्याज डालें और धीमी आंच पर प्याज़ को सॉफ्ट होने तक भूनें।

जब प्याज़ भुन जाए, तब इसमें भीगे हुए चावल डालें और गैस की आंच तेज़ कर चावल को 2 मिनट तक भूनें। फिर तीनों तरह की शिमला मिर्च, टोमेटो प्यूरी, सॉस डालकर 5 मिनट तक भूनें।

अब चावल में ऑरेगैनो, स्वीट कॉर्न, उबले हुए राजमा डालें और ज़रूरत के अनुसार पानी डालें। चावल को ढककर पकाएं और बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि चावल जले नहीं।

जब चावल पक जाए, तो गैस बंद कर दें और साफ किए प्याज़ के पत्ते और धनिया पत्ती को काटकर मेक्सिकन राइस में डालें। इस राइस को ऑलिव ऑयल की जगह रिफाइंड ऑयल में भी बना सकते हैं।

इस राइस (Mexican Rice) का भरपूर स्वाद लेने के लिए इसे बनाने के तुरंत बाद सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।