‘होली पर 2 घंटे ब्रेक’ वाले बयान पर मेयर अंजुम आरा ने लिया यू-टर्न, मांगी माफी
पटना। दरभंगा जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित जिला शांति समिति की बैठक के बाद मेयर अंजुम आरा (Mayor Anjum Ara) ने हिंदू समाज से दो घंटे के लिए होली रोकने की अपील की थी। जिसको लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। इस पर तीखी…
पटना। दरभंगा जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित जिला शांति समिति की बैठक के बाद मेयर अंजुम आरा (Mayor Anjum Ara) ने हिंदू समाज से दो घंटे के लिए होली रोकने की अपील की थी। जिसको लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने उन्हें आतंकी विचारों वाला बता दिया था। वहीं, बवाल बढ़ने के बाद मेयर अंजुम आरा ने माफी मांगी है।
अपने बयान पर दरभंगा की मेयर अंजुम आरा (Mayor Anjum Ara) ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है। सुबह से ही लोग मुझे बांग्लादेशी और देशद्रोही कह रहे हैं। मेरी मंशा दरभंगा में शांति बनाए रखने की थी। लेकिन, अगर किसी की आस्था को ठेस पहुंची है तो मैं अपने बयान पर खेद व्यक्त करती हूं।” इससे पहले दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने मीडिया से कहा था, ‘पर्व त्योहार में झगड़ा कोई नहीं करना चाहता है। दो चार लोग असामाजिक तत्वों के रहने के कारण यह सब होता है। दरभंगावासियों को कुछ भी ऐसा लगता है तो जिला प्रशासन से मदद लीजिए जिससे कोई भी दुर्घटना होने से बच सकें।’
अंजुम आरा ने कहा था, ‘जुमे की नवाज और होली एक ही दिन होने के कारण हमलोग प्रशासन के माध्यम से तरकीब निकाला है कि साढ़े बारह से दो बजे तक होली को रोका जाय या ब्रेक दिया जाए। चूंकि जुमा का समय आगे जा नहीं सकता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे रमजान में मुहर्रम पड़ गया है तो थोड़ा टाइम टेबल चेंज किया है। सभी लोग से आग्रह यही रहेगा कि साढ़े बारह से दो बजे के बीच मस्जिद और जहां लोग नवाज पढ़ने जाते है वहां पर थोड़ा दूरी बनाए रखने का पहल किया जाना चाहिए।’
होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा
दरभंगा मेयर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा, “दरभंगा की मेयर ग़ज़वा-ए-हिंद और आतंकवादी मानसिकता की महिला हैं, जिस परिवार से वो आती हैं, उनका पुराना इतिहास रहा है. होली हर जगह मनाई जाएगी, जिन्हें ये पसंद नहीं है वो इससे बचें। आरजेडी, कांग्रेस और कम्युनिस्ट लोग कहां हैं? चुप क्यों हो गए हैं? वो आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं, वो आग नहीं लगेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, होली का जश्न नहीं रुकेगा. एक मिनट के लिए भी ब्रेक नहीं लगेगा। होली शानदार तरीके से मनाई जाएगी।”
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘यह गलत बयान है… मेरे नेता का नारा है ‘गरीब बिहार, मेरा परिवार’। लोग मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं… मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए।” वहीं, बिहार के मंत्री संजय सरावगी का कहना है, “लोगों को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। सनातन धर्म प्रेम, स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। यह बयान बिल्कुल भी उचित नहीं है और यह मानसिकता भी ठीक नहीं है। ऐसी मानसिकता बदलनी चाहिए और यह बयान किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।”
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
