24 घण्टे ऑनलाइन

मजबूत नाखूनों के लिए करें इस ऑयल से मालिश

खूबसूरत नाखून (Nails) हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाते है। महिलाएं नाखुनों को खूबसूरत करने के लिए न जाने क्या क्या जतन नहीं करते है। आज हम आपको घर में नाखूनों (Nails) की ग्रोथ (Nail Growth) बढ़ाने के कुछ टिप्स बताने…

24GhanteOnline
February 3, 2026
2 min read

खूबसूरत नाखून (Nails) हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाते है। महिलाएं नाखुनों को खूबसूरत करने के लिए न जाने क्या क्या जतन नहीं करते है। आज हम आपको घर में नाखूनों (Nails) की ग्रोथ (Nail Growth) बढ़ाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे है। नाखुनों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है।

जोजोबा ऑयल (Jojoba oil) में विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स और जिंक और कॉपर जैसे मिनरल्स मौजूद होते है, जो नाखूनों की ग्रोथ के लिए आवश्यक है। जोजोबा ऑयल बेहतरीन मॉइस्चराइज करने में हेल्प करता है और नाखूनों की सूखी परत को दूर करता है। नाखूनों को हाइड्रेट करने के लिए आप जोजोबा ऑयल का यूज कर सकते है। इससे नाखून मजबूत होते है।

सूखी खुरदरी क्यूटिकल्स नाखूनों की ग्रोथ में बाधा डाल सकती है और हैंगनेल का कारण बन सकती है। जोजोबा ऑयल के गुण इसे क्यूटिक्लस को मुलायम बनाने और कंडीशनिंग करने के लिए सहायक होते है। अपने क्यूटिकल्स पर नियमित रुप से जोजोबा ऑयल की मालिश करें। इससे नाखुन मॉइस्चराइज होते है। जिससे सूखे, फटे या छीलेंगे नहीं।

इसके अलावा नाखून की ग्रोथ (Nail Growth) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही नाखुन में फंगल इंफेक्शन से भी बचाता है। जोजोबा ऑयल में एंटी फंगल गुण होते है, जो फंगल संक्रमण (fungal infection) से लड़ने में हेल्प कर सकते है। जोजोबा ऑयल लगाने से गंभीर फंगल ठीक कर सकता है। इसके अलावा जोजोबा ऑयल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

ऐसे करें इस्तेमाल


जोजोबा ऑयल (Jojoba oil)  से नाखुनों की मालिश करने के लिए सबसे पहले नाखुनों का नेल पॉलिश रिमूव करें। जोजोबा ऑयल (Jojoba oil)  को रुई डिप करके नाखुनों पर जोजोबा ऑयल से मालिश करें। अपनी उंगलियों से कुछ मिनट के लिए सर्कुलेशन मोशन में तेल से मसाज करें। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है अवशोषण में हेल्प करता है और नाखुनों को आराम मिलता है। जोजोबा ऑयल को नाखुनों पर रातभर लगा रहने दें। सुबह साफ कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…