ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कहा- साध्वी थी, वही बनकर रहूंगी...
प्रयागराज। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने सोमवार को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। जब से ममता को महामंडलेश्वर बनाया गया, तब से नया विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद अब…
प्रयागराज। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने सोमवार को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। जब से ममता को महामंडलेश्वर बनाया गया, तब से नया विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद अब उन्होंने इस्तीफे का एलान कर दिया।
ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने आज एक वीडियो जारी कर इस्तीफा देते हुए कहा, कि मैं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं बचपन से ही साध्वी रही हूं और आगे भी रहूंगी। उन्होंने कहा कि मैंने ये देखा कि मेरे महामंडलेश्वर बनने से कई लोगों को दुख था और वो एक दूसरे से झगड़ रहे हैं, यही कारण है कि मैं इस्तीफा दे रही हूं।
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनी सन्यासी, किन्नर अखाड़े से ली दीक्षा; मिलेगा नया नाम
ममता ने आगे कहा कि महामंडलेश्वर का पद मुझे केवल सम्मान के रूप में दिया गया था। उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रही हूं ताकि इसको लेकर विवाद खत्म हो। उन्होंने आगे कहा कि मैं शुरू से साधवी रही हूं और आगे भी रहूंगी और अखाड़ों को गलत बोलना सही नहीं है।
किन्नर अखाड़े ने दी थी महामंडलेश्वर की उपाधि
ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने बीते दिनों प्रयागराज में महाकुंभ पहुंचकर अपना पिंडदान किया और संन्यास की दीक्षा ली थी। इसके बाद उन्हें यामाई ममता नंद गिरी का नाम दिया गया। किन्नर अखाड़े ने ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का पट्टाभिषेक कर उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। इससे वह अखाड़े की साध्वी के रूप में जानी जाने लगी थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
