24 घण्टे ऑनलाइन

छोटी आंखो के लिए कुछ खास मेकअप टिप्स

चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने में आंखों (Eyes) का बहुत बड़ा योगदान होता है। जितनी अधिक आकर्षक आपकी आंखें होती हैं, उतने ही अधिक सुंदर आप दिखते है। आंखे दिल की जुबान होती है और इतना ही नही ये आंखें ही है जो किसी की भी…

24GhanteOnline
March 2, 2026
3 min read

चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने में आंखों (Eyes) का बहुत बड़ा योगदान होता है। जितनी अधिक आकर्षक आपकी आंखें होती हैं, उतने ही अधिक सुंदर आप दिखते है। आंखे दिल की जुबान होती है और इतना ही नही ये आंखें ही है जो किसी की भी खूबसूरती पर चार-चांद लगा सकती हैं। लेकिन आजकल बड़ी आंखो को बहुत पसंद किया जा रहा हैं। मगर ये जरुरी तो नही है की हर लड़की की आंखें बड़ी ही हो। अगर आपकी आँखें छोटी हैं तो इसमें शर्मिंदा होने वाली कोई भी बात नहीं है।

हम सब ही चेहरे के अनूठे स्वरुप को लेकर जन्म लेते हैं और फर्क इस बात से नहीं पड़ता कि हमारी आँखें छोटी हैं या बड़ी, बल्कि ये जानना ज़्यादा ज़रूरी है कि वे हमारे चेहरे को किस तरह दुनिया के सामने पेश कर रही हैं। लेकिन अगर आपकी भी आंखे छोटी है और आप चाहती है की वो बड़ी दिखे तो आज हम आपको कुछ ऐसी मेकअप(Makeup)  टिप्स बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपनी आंखो को बड़ा दिखा सकती हैं।

* मस्कारा : मस्कारे की मदद से आप छोटी आंखों की सुंदरता बढ़ा सकता है। छोटी आंखों के श्रृंगार के लिए एक मोटे मस्कारे का चयन करे। मस्कारा आँखों को आकार देने में मदद करता है। इसे पलकों के ऊपरी और नीचे के हिस्से में लगाये। आप जितना ज्यादा मस्कारा पल्को पर लगाएगे आपकी आंखें उतनी अधिक लुभावनी दिखेगी। अपनी पलकों को आकार देने के लिए कलर की मदद ले।

* ऑय लाइनर को आँखों के चारो तरफ न लगाये:
 ऐसा करने पर आँखें छोटी लगेंगी और गोलाकार या चक्राकार दिखाई देंगी। इससे ये भी मतलब है की स्मोकी दिखने वाली आँखों के मेकअप से परहेज़ रहेगा। विशेष रूप से ऑय लाइनर को आँखों के कोने तक नहीं जाने दीजिये। आप कभी कभी ये भी चाहेंगे की आपकी आँखों की गीली रेखा पर सफ़ेद या दूसरे हलके रंगों के लाइनर लगाये। ये दिखने मे तो बड़ी लगेगी, मगर सावधान रहे, ज्यादा लगाने से ये अजीब दिखेंगी।

* आइब्रो : आजकल हर लड़की आईब्रो तो बनाती ही हैं। लेकिन क्या आप ये जानती है की आइब्रो अगर सही से बनायी जाए तो भी आपकी आंखे बड़ी लग सकती हैं। वैसे आप अगर पतली आईब्रो बनाती है तो वो सबसे अच्छा होगा अपनी आखो को बड़ा दिखाने के लिए।

* काजल : आँखो की खूबसूरती को बढ़ने मे काजल का भी बहुत योगदान होता है। काजल लगाने पर आपकी आँखो की सुंदरता काफ़ी हद तक बढ़ जाती है। इससे ना सिर्फ़ सुंदरता बढ़ती है यह आपकी आँखो को कई रोगो या आँखो की गाडगी को डोर भी करता है। जब भी आप काजल का चुनाव करे तो जाँचे की यह आपकी आँखो मे कितने देर तक टीका रह रा है। बहुत से काजल बहुत जल्दी आँखो से फैल जाते है जिससे मेकअप खराब हो जाता है।

* आई शेडो : 
आई शेडो छोटी आंखों के मेकअप में सबसे अच्छा माना जाता है। हर समय एक ही रंग का इस्तेमाल ना करे। मौसम और अवसर के हिसाब से उचित रंग का चयन करें। शाम के समय भुरे, जामुनी काले रंग आदि और दिन में गुलाबी, मरून (कत्थई) रंग का इस्तेमाल करे। यह सुनिश्चित कर ले कि आपके आई शेडो का रंग आपके वस्त्रों और गहनो के साथ मेल खाएँ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…