24 घण्टे ऑनलाइन

दिवाली पर ऐसे करें मेकअप, मिलेगा पार्लर वाला लुक

कोई जरूरी नहीं कि पार्टी के लिए के लिए गाढ़ा और डार्क मेकअप (Makeup) ही किया जाए। आजकल पार्टी के लिए पेल कोरल रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। आज हम आपके लिए लाये है कुछ ऐसे ही आसान टिप्स जिसे आपको मेकअप (Makeup) पे…

24GhanteOnline
October 20, 2025
2 min read

कोई जरूरी नहीं कि पार्टी के लिए के लिए गाढ़ा और डार्क मेकअप (Makeup) ही किया जाए। आजकल पार्टी के लिए पेल कोरल रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। आज हम आपके लिए लाये है कुछ ऐसे ही आसान टिप्स जिसे आपको मेकअप (Makeup) पे ज्यदा टाइम खर्च नहीं करना पड़ेगा...

*पार्टी के लिए मेकअप (Makeup) किए जाने से पहले त्वचा की क्लींजिंग और टोनिंग बेहद जरूरी है। क्लींजिंग के बाद त्वचा को नम करने के लिए एक अच्छा मॉयस्चराइजर लगाएं। त्वचा में हेल्दी ग्लो लाने के लिए अच्छी तरह मसाज करें।

*इसके बाद फाउंडेशन स्टिक से थोड़ा फाउंडेशन अपनी उंगलियों पर लेकर चेहरे पर थपथपाएं और ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। फिर हेयर लाइन और चीक बोंस को सही आकार दें।

*ब्लशर लगाने के लिए हल्का सा मुस्कराएं ब्रश लें और उससे चीक बोंस पर हल्का हल्का रब करें। नैचरल लुक देने के लिए आप उंगलियों से थपथपाकर हल्का ब्लेंड भी कर सकते हैं।

*इसके बाद आइशैडो ब्रश से ऊपरी पलकों पर ब्रो बोन तक ब्रॉन्ज आइशैडो लगाएं। हल्का ब्लेंड करें। थोड़ा शैडो निचली पलकों पर भी लगाएं। ऊपरी पलकों पर मस्कारा का एक कोट लगाकर लुक को कंप्लीट करें। ग्लैम टच देने के लिए गोल्डन कलर के लिक्विड आइलाइनर से ऊपरी लैशेज पर कुछ दूरी पर छोटे-छोटे डॉट्स लगाएं। सूखने पर आंखें पूरी खोलें।

*होंठों को आकर्षक बनाने के लिए लिप बाम या प्राइमर को बेस की तरह लगाएं। फिर कोरल लिप पेंसिल से होंठों को भरें। इसी शेड से एक शेड गहरे रंग की लिप पेंसिल से होंठों की आउटलाइन बनाएं और ब्रश से हलका ब्लेंड करें ताकि होंठ प्राकृतिक नजर आएं। अब होंठों के बीचोबीच हलका लिपग्लॉस लगाएं।

*स्टेटमेंट आइब्रो के लिए भौहों के हल्के हिस्सों को डार्क ब्राउन शेड वाली आइब्रो पेंसिल से भरें। ऊपरी आइलिड पर आइब्रो के पास तक म्यूटेड गोल्ड ब्रॉन्ज आइशैडो लगाएं। इसे निचली आइलिड तक हलका ब्लेंड करें।

*अच्छे हेयरस्टाइल के लिए बालों को ब्लो ड्राइ करके सीधा करें। अब डीप साइड पार्टिंग करें और नीची गर्दन के पास से पोनीटेल बनाएं। स्टाइलिंग जेल का इस्तेमाल करके इसे चिकना और चमकदार बनाएं। गोल्डन हेडबैंड से हेयरस्टाइल को आकर्षक बनाएं।।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…