24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में मेकअप करने से पहले आज़माएं ये टिप्स, दिनभर बनेगा जस का तस

गर्मियों (Summer) में स्किन केयर ठीक से की जाए तो चेहरा दमकता हुआ दिखने लगता है, लेकिन जब बात मेकअप (Makeup) की आती है तो बात थोड़ी बिगड़ती हुई दिखाई पड़ती है. असल में गर्मियों में हम बेहद शौक से मेकअप (MakeUP) लगा तो लेते…

24GhanteOnline
March 21, 2026
2 min read

गर्मियों (Summer) में स्किन केयर ठीक से की जाए तो चेहरा दमकता हुआ दिखने लगता है, लेकिन जब बात मेकअप (Makeup) की आती है तो बात थोड़ी बिगड़ती हुई दिखाई पड़ती है. असल में गर्मियों में हम बेहद शौक से मेकअप (MakeUP) लगा तो लेते हैं लेकिन जैसे ही धूप में कदम रखते हैं या कहीं अंदर बैठने के दौरान लाइट चली जाती है तो सारा मेकअप तर-तर बहकर चेहरे से उतरने लगता है और पूरा मूड खराब हो जाता है.

अब ऐसा भी नहीं है कि पूरे दिन चेहरे पर टचअप करके ही निकाल दिया जाए. इसलिए गर्मियों में मेकअप से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे दिनभर मेकअप जस का तस बना रहे और चेहरा खूबसूरत निखरा हुआ दिखाई दे.

गर्मियों के लिए मेकअप टिप्स


>> गर्मियों में सही मॉइश्चराइजर लगाना सबसे ज्यादा जरूरी है. सुबह ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं जिससे आपके चेहरे पर ऑयल ना दिखे और आपका मेकअप हाइड्रेटेड स्किन पर अच्छे से बैठे.

>> एसपीएफ 50 वाली सनस्क्रीन (Sunscreen) मेकअप से पहले लगाना ना भूलें. इसके साथ ही एक अच्छे प्राइमर में इन्वेस्ट करें जिसपर मेकअप ठीक तरह से सेट हो सके.

>> गर्मियों में पाउडर ब्लश की जगह क्रीम ब्लश, जेल ब्लश या फिर टिंट का इस्तेमाल करें. इससे चेहरे पर मेकअप केकी नहीं दिखेगा और नेचुरल निखार नजर आएगा.

>> लिक्विड या हैवी लिपस्टिक की जगह लिप टिंट का प्रयोग कर सकते हैं. इससे होंठ चिपचिपे और भारी नहीं नजर आते.

>> कोशिश करें कि आपका ज्यादा से ज्यादा मेकअप वॉटरप्रूफ (Waterproof Makeup) हो, खासकर काजल और मस्कारा.

>> सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना गर्मियों में आपके लिए वरदान जैसा साबित होगा. इससे पसीने के साथ मेकअप नहीं बहेगा.

>> लिपस्टिक होठों पर बुरी और फटी-फटी ना दिखे इसके लिए होंठों पर लिप ऑयल या लिप बाम लगाने के बाद ही लिपस्टिक लगाएं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…