चेहरे के अनुसार करें मेकअप, पार्टी में दिखेंगी खूबसूरत
आज की अधिकतर युवा पीढ़ी तो पार्टी में ही अपना समय बिताना पसंद करती हैं। इसके लिए उनका पूरा प्लान रेडी होता हैं क्या पहनना हैं या क्या करना हैं। हर लड़की की चाहत होती हैं कि इस पार्टी में वो सबसे कूल और खूबसूरत दिखे, इसके…
आज की अधिकतर युवा पीढ़ी तो पार्टी में ही अपना समय बिताना पसंद करती हैं। इसके लिए उनका पूरा प्लान रेडी होता हैं क्या पहनना हैं या क्या करना हैं। हर लड़की की चाहत होती हैं कि इस पार्टी में वो सबसे कूल और खूबसूरत दिखे, इसके लिए वे मेकअप (Makeup) का यूज करती हैं। लेकिन मेकअप करते समय आपको अपने चेहरे का ध्यान रखना होता है और उसके हिसाब से ही मेकअप करना होता है ताकि आप सुन्दर दिख सकें। अगर आपको ध्यान नहीं है कि किस तरह से मेकअप (Makeup) करना है तो कोई दिक्कत नहीं, हम बताते हैं आपको कि चेहरे के हिसाब से कैसे करें मेकअप।
* गोल चेहरे के लिए :
यह शेप बहुत ही फेमिनिन है लेकिन फिर भी इसे कुछ एंगल्स देने पड़ेंगे ताकि फीचर्स हाईलाइट हो सके। ऐसा करने के लिए हल्के शेड्स का उपयोग करें। आंखों के आई लिड से लेकर ब्रो बोन तक एक ही रंग लगाएं। एक समज आइलाइनर लाइनिंग के लिए बढ़िया रहेगा। आपको आंखों के किनारे की तरफ गहरे रंग के ऑइ शैडो लगाने चाहिए। अन्दर की तरफ हल्का रंग इस्तेमाल करना चाहिए। होठों पर सॉफ्ट रंग जैसे पिंक या पीच लगाएं। जिनकी रंगत गहरी है और वो न्यूड्स और शीर प्लुम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
* मोटे चेहरे के लिए :
मेकअप में सबसे पहले फाउंडेशन का ही इस्तेमाल किया जाता है। जिन लड़कियों का चेहरा मोटा और डबल चिन हो, उन्हें चेहरे के रंग से थोड़ी डार्क फांउडेशन खरीदनी चाहिए। फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरे पर कॉन्ट्रिंग करें। यह चेहरे को स्लिम दिखाने का सबसे बेहतर मेकअप टिप है। इसके लिए एक अच्छे कॉन्ट्रिंग ब्रश, पाउडर और क्रीम की जरूरत होती है। एक बढ़िया हेयर स्टाइल से भी चेहरे को स्लिम लुक दिया जा सकता है। इसके लिए चेहरे के हिसाब से हेयर कट करवाएं या खुले बालों में कर्ल डालकर भी मोटे चेहरे को छिपाया जा सकता है। आंखों पर आई शैडो से मेकअप शुरू करें। अब आखों की बाहरी सतहों तक आईलाइनर लगाएं और फिर मस्कारा लगा कर आंखों को परफैक्ट लुक दें। इससे आंखें लंबी और तीखी लगेंगी जिससे चेहरा भी स्लिम दिखाई देगा।
* लॉन्ग फेस :
ऐसे चेहरे वालों का फोरहेड चौड़ा होता है और जॉ लाइन भी बड़ी होती है। इसलिए इस स्थिति में फोरहेड के ऊपर और जॉ के दोनों सिरों में चीक्स के बेस से कंटूरिंग करना सही रहता है। इससे चेहरा आकर्षक दिखने लगता है। कॉपर, वाइन और डीप प्लम जैसे शेड्स इस फेस शेप पर ज्य़ादा फबते हैं। चेहरे से मेल खाते फाउंडेशन का चुनाव करें। पीच, बेज या पिंक शेड्स चीक्स पर अप्लाई करें। आंखों पर हेवी मेकअप अच्छा लगेगा। इसलिए डार्क शेड्स ही चुनें। ड्रेस के अनुसार ही लिप शेड का चुनाव करें।
* ओवल फेस के लिए :
यह एक आइडियल फेस शेप है जिसमें लगभग सभी तरह के मेकअप ट्राई किए जा सकते हैं, लेकिन यह बेहतर रहेगा कि आप अपने होठ पर या आंखों पर जोर डालें लेकिन दोनों पर एक साथ नहीं। आप अपनी आंखों को स्मोकी लुक दे सकते हैं या सॉफ्ट रंग लगा सकते हैं जैसे की हल्का गुलाबी, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू लेकिन डिफाइंड लुक के लिए नीचे काजल लगाए और ऊपर ऑयलाइनर। अपने होठों पर लगाने के लिए सॉफ्ट रंग जैसे कि रोज़ और बोल्ड रंग जैसे की चेरी चुनें। इनको और हाईलाइट करने के लिए लिप लाइनर से लाइनिंग करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
