24 घण्टे ऑनलाइन

अपने आउटफिट के अनुसार करें मेकअप, मिलेगा परफेक्ट लुक

मेकअप (Makeup) किसी भी महिला के लुक को और भी खास बनाने में मदद करता है। महिलाएं तैयार होते समय घंटों शीशे के सामने खड़े होकर अपने लुक को परफेक्ट बनाने की कोशिश करती हैं और अपनी आउटफिट के साथ मेकअप को मैच करने की कोशिश…

24GhanteOnline
December 24, 2025
4 min read
अपने आउटफिट के अनुसार करें मेकअप, मिलेगा परफेक्ट लुक

मेकअप (Makeup) किसी भी महिला के लुक को और भी खास बनाने में मदद करता है। महिलाएं तैयार होते समय घंटों शीशे के सामने खड़े होकर अपने लुक को परफेक्ट बनाने की कोशिश करती हैं और अपनी आउटफिट के साथ मेकअप को मैच करने की कोशिश करती हैं। मेकअप के दौरान कलर सलेक्शन काफी हद तक आपके आउटफिट के कलर पर निर्भर करता है। इसे ध्यान में रखा जाए तो कुछ टिप्स और ट्रिक्स की मदद से आप पार्लर जैसा लुक पा सकेगी। हम आपको यहां ऐसे ही कुछ टिप्स देने जा रहें हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी ड्रेस के साथ मेकअप (Makeup) को मैच कर सकती है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

 

makeup tips,makeup,tips to get perfect makeup

मेटालिक और ज्वैलरी टोन फैब्रिक के साथ रेड लिपस्टिक

अगर आपके आउटफिट में मेटालिक और ज्वैलरी टोन फैब्रिक हो तो ऐसे में आप पाउडर युक्त फाउंडेशन और कॉपेक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपनी आंखों का मेकअप न्यूड रखें और अपने होंठो पर रेड कलर की लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें।

makeup tips,makeup,tips to get perfect makeup

ब्लैक आउटफिट के साथ न्यूड लिपस्टिक

अगर आप ब्लैक कलर आउटफिट के साथ अपनी आईज को अधिक बोल्ड लुक दे रही हैं तो ऐसे में आप अपने लिप्स को एक न्यूड लुक दें। ऑल-ब्लैक आउटफिट के साथ न्यूड लिपस्टिक आपके लुक को अधिक बैलेंस कर सकती हैं। अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें ब्राइट कलर लिपस्टिक लुक कैरी करना अच्छा लगता है। तो आप ब्लैक आउटफिट के साथ पिंक, रेड, मैजेंटा या ऑरेंज लिप कलर लुक को कैरी कर सकती हैं। आप ब्लैक आउटफिट के साथ स्मोकी आईज लुक कैरी कर सकती हैं। आपको कंटूरिंग व हाइलाइटिंग अवश्य करनी चाहिए, ताकि आपकी बॉडी शॉर्प अधिक ब्यूटीफुली अपीयर हों।


makeup tips,makeup,tips to get perfect makeup

गोल्ड ऑउटफिट के साथ ऑरेंज लिपस्टिक

हम जानते हैं कि ऑरेंज लिपस्टिक काफी रिस्की कलर है, क्योंकि आप इसे हर ऑउटफिट के साथ मैच नहीं कर सकती हैं। लेकिन अगर आप गोल्ड कलर के आउटफिट के साथ इस लिपस्टिक को ट्राई करती हैं, तो ऐसे में यह लिपस्टिक आप पर फब सकती है। इसके साथ आप पिंक कलर के ब्लश का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह कॉबिनेशन आपके लुक को पूरी तरह से बदल देती है।

makeup tips,makeup,tips to get perfect makeup

ब्राउन आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप

हम आपको इससे पहले रेड और ऑरेंज लिप कलर का इस्तेमाल करने की सलाह दे चुकें हैं, लेकिन आप इस कलर को हर आउटफिट के साथ ट्राई ना करें, क्योंकि यह कलर दूर से चमकते हुए नजर आते हैं। इसलिए आपसे विनती हैं कि ब्राइट आउटफिट पर कभी भी ऑरेंज या रेड शेड की लिपस्टिक के बजाय आप न्यूड शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।


makeup tips,makeup,tips to get perfect makeup

ग्रीन आउटफिट के साथ स्मोकी इफेक्ट

अगर आप खासतौर पर किसी इवनिंग फंक्शन में ग्रीन आउटफिट को पहन रही हैं, तो ऐसे में आप मेकअप में स्मोकी इफेक्ट क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए, आप ग्रीन आईशैडो लगाएं और इसके साथ आप गोल्डन या सिल्वर ग्लिटर को आइज पर अप्लाई करें। इस लुक में आप पिंक लिपस्टिक लगाएं। वहीं, पीच ब्लश से अपने मेकअप लुक को कंप्लीट करें। यह एक ऐसा लुक है, जो बहुत ही अच्छा लगता है। इसके अलावा, ब्राउन शेड के साथ भी स्मोकी लुक क्रिएट किया जा सकता है। इसके लिए आप आइज पर ब्राउन आईशैडो को अप्लाई करें और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।

makeup tips,makeup,tips to get perfect makeup

ब्लू कलर के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक

हम जानते हैं कि ब्लू कलर आपका भी फेवरेट होगा। आप मेटालिक ब्लू शेड आई मेकअप के साथ पिंक कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल करके अपने बालों को सिंपल बना सकती हैं।


makeup tips,makeup,tips to get perfect makeup

व्हाइट आउटफिट के साथ ग्लॉसी मेकअप करें ट्राई

न्यूट्रल कलर हर कलर के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। अगर आप भी व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ मेकअप मैच करने जा रहीं हैं तो कुछ बातों को जरूर ध्यान रखें। आप व्हाइट आउटफिट के साथ पिंक लिपस्टिक के साथ ग्लॉसी आईलुक दें सकती हैं। आप ब्राइट लिप कलर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…