24 घण्टे ऑनलाइन

इन आसान उपायों से आँखेँ बनेगी खूबसूरत

शरीर की सुंदरता होता हैं उसका चेहरा और चेहरे की सुंदरता होती है उसकी आँखे (Eyes)। आँखे ही वह अंग है जो बिना कुछ कहे सब कुछ कह देती हैं। अपनी आँखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनकी उचित देखभाल जरुरी है। मॉइस्चर, पोषण और…

24GhanteOnline
March 19, 2026
3 min read

शरीर की सुंदरता होता हैं उसका चेहरा और चेहरे की सुंदरता होती है उसकी आँखे (Eyes)। आँखे ही वह अंग है जो बिना कुछ कहे सब कुछ कह देती हैं। अपनी आँखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनकी उचित देखभाल जरुरी है। मॉइस्चर, पोषण और नियमित व्यायाम आपकी आँखों का स्वास्थ्य और नजर बेहतर रखता है। हम आपके लिए लाये हैं अपनी आँखों को फ्रेश और सुन्दर रखने के लिए कुछ टिप्स।

# सबसे पहले जरुरी हैं भरपूर नींद। यदि आप रात्री में देर से विश्राम करते हैं तो दोपहर या शाम को नींद पूरी कर ले। रोज सुबह सूर्योदय से पहले जरूर उठना चाहिए।

# बेहतर आँखों (Eyes) के लिए विटामिन ए और विटामिन के से भरपूर भोजन लेना चाहिए। आँखों की दृष्टि को सही बनाये रखने के लिए रोजाना विटामिन और मिनरल्स की भरपाई के लिए फल और सब्जियों का सेवन करें।

# रात को सोने से पहले अपना मेकअप ज़रूर रिमूव कर दें। क्लेजिंग मिल्क आँखों के आस पास की जगह पर मलें और रुई के गीले फाहे से पोंछ लें।

# नहाने के बाद जो भी लोशन या क्रीम चेहरे पर लगाते हैं उसे आँखों (Eyes) के चारों और लगाये और अगर क्रीम का उपयोग नहीं करते हैं तो लगाना शुरू करे।

# अपनी आँख के गोलों को गोलाकार रूप में 5 मिनट तक घुमाना और बार बार आँखें झपकाना जैसी एक्सरसाइज करें। सुबह के समय अपने हाथों को रगड़ें और इन गर्म हाथों को आँखों पर रखें। इन एक्सरसाइजेज से आँखों को पुनः नमी की प्राप्ति होगी और आँखें स्वस्थ रहेंगी।

# पके पपीते का गूदा मैश कर लें। इसमें एक बूंद शहद मिलायें। इसे आँखों के आस पास लगाकर 10 मिनट तक रखें या खीरे के टुकड़े रखें और 5 मिनट बाद हटा लें। इससे वहाँ की त्वचा में एक्सट्रा निखार आयेगा।

# टीवी, लैपटॉप, कंप्यूटर या मोबाइल अधिक समय तक इस्तेमाल न करे और इन्हे देखते समय उचित दुरी बनाये रखना चाहिए। लैपटॉप या कंप्यूटर पर कार्य करते समय कम से कम 50 cm का अंतर बनाये रखे।

# जब घर से बाहर धुप में निकलें तो चश्मा पहन लें इससे काले घेरे नहीं पड़ेंगे और आँखें कमजोर नहीं होंगी। बेहतर आँखों के लिए एक मुख्य सावधानी है जो आप बरत सकते हैं।

# बादाम और दूध का पेस्ट तैयार करें और इसे 20 मिनट तक आँखों के नीचे लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। यह भी काले घेरे को दूर करने का एक सरल उपाय है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…