24 घण्टे ऑनलाइन

नेल पॉलिश खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इससे तैयार करें मनचाहा रंग

अगर आप हर बार पार्टी या शादी में जाने के लिए ड्रेस की मैचिंग का नेल पेंट (Nail Paint) खरीदती हैं तो आज के ब्यूटी टिप्स आपके पैसों की बचत करने वाले हैं। जी हां, बात जब किसी खास मौके या ड्रेस की आती है तो हर महिला चाहती…

24GhanteOnline
November 9, 2025
2 min read

अगर आप हर बार पार्टी या शादी में जाने के लिए ड्रेस की मैचिंग का नेल पेंट (Nail Paint) खरीदती हैं तो आज के ब्यूटी टिप्स आपके पैसों की बचत करने वाले हैं। जी हां, बात जब किसी खास मौके या ड्रेस की आती है तो हर महिला चाहती हैं कि उसकी हर चीज उसके आउटफिट से मैच करती हुई हो। फिर चाहे वो ज्वेलरी हो, फुटवियर हो या फिर नेल पॉलिश। लेकिन कई बार समय की कमी या बजट की वजह से ड्रेस की मैचिंग की नेल पॉलिश खरीदना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन ब्यूटी हैक्स को फॉलो करने के बाद आपको ऐसी कोई शिकायत नहीं रहने वाली है। आप बिना पैसे खर्च किए घर बैठे पुराने आईशैडो की मदद से ड्रेस के साथ मैच करती हुई नेल पॉलिश बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

आईशैडो की मदद से ऐसे बनाएं नेल पॉलिश (Nail Paint) का मनचाहा रंग


सही आईशैडो चुनें

नेल पेंट (Nail Paint) बनाने के लिए चमकीले, पिगमेंटेड और बारीक पिसे हुए आईशैडो का चयन करें। मैट, शिमर या ग्लिटर वाले आईशैडो अलग-अलग इफेक्ट देंगे। उदाहरण के लिए नीला आईशैडो गहरे नीले रंग की नेल पॉलिश बनाएगा, जबकि गुलाबी रंग हल्का और आकर्षक लुक देगा।

क्लियर नेल पॉलिश (Nail Paint) का करें इस्तेमाल

एक पुरानी या नई क्लियर नेल पॉलिश (Nail Paint) की बोतल लें। यह आधार के रूप में काम करेगी।

आईशैडो को पीसें

आईशैडो को चम्मच या छोटे कंटेनर में अच्छी तरह से क्रश कर लें। ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। इस बात का ध्यान रखें कि बारीक पाउडर बेहतर मिक्स होता है।

मिक्सिंग प्रक्रिया

एक कागज की शीट की मदद से क्रश किया हुआ आईशैडो क्लियर नेल पॉलिश (Nail Paint) की बोतल में डालें। ध्यान रखें, 1/4 चम्मच आईशैडो पाउडर को 10 मिली नेल पॉलिश में मिलाएं। रंग की गहराई के लिए मात्रा बढ़ा सकते हैं। अब बोतल को अच्छी तरह हिलाते हुए रंग को अच्छी तरह मिला दें।

टेस्ट करें

आईशैडो पाउडर को क्लियर नेल पॉलिश (Nail Paint) के साथ मिक्स करने के बाद बने नेल पॉलिश के रंग को एक नाखून पर लगाकर टेस्ट करें। अगर रंग हल्का है, तो थोड़ा और आईशैडो पाउडर मिलाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…