24 घण्टे ऑनलाइन

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए आजमाए ये तरीके

वर्तमान समय की जीवनशैली और खानपान इतना असंतुलित हो गया हैं कि इसका असर सेहत के साथ ही बालों पर भी दिखाई देता हैं जिसकी वजह से समय से पहले बालों में सफेदी (White Hair) आने लगती हैं। पहले जहां ये समस्या 40 की उम्र के बाद…

24GhanteOnline
May 9, 2026
5 min read

वर्तमान समय की जीवनशैली और खानपान इतना असंतुलित हो गया हैं कि इसका असर सेहत के साथ ही बालों पर भी दिखाई देता हैं जिसकी वजह से समय से पहले बालों में सफेदी (White Hair) आने लगती हैं। पहले जहां ये समस्या 40 की उम्र के बाद देखी जाती थी, मगर अब कम उम्र के लोग भी सफेद बालों से जूझ रहे हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बालों का सही ख्याल रखा जाए। इसके लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की जगह प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना बेहतर साबित होता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से प्राकृतिक तरीके से सफ़ेद बालों (White Hair) को काला किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

नारियल तेल

करी पत्ता का इस्तेमाल सदियों से चिकित्सकीय कारणों से होता आया है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फर्म टेक रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में भी लिखा है कि करी पत्ता सफेद बालों को ठीक करने के साथ ही समय से पहले सफेद होते बालों को रोकता है। इसे बनाने के लिए आपको करी पत्ता को नारियल तेल या जोजोबा ऑयल में मिलाना है। इस मिश्रण को तब तक गर्म करें, जब तक कि इसका रंग हल्का काला ना हो जाए। इसे ठंडा होने दें और फिर इस तेल को हौले से अपने स्कैल्प पर लगाएं। बढ़िया परिणाम के लिए रात भर लगे रहने दें।

मेहंदी

यह मिश्रण सफेद बालों (White Hair) को काफी हद तक काला करता है। इसे तैयार करने के लिए मेहंदी को गर्म ब्लैक कॉफी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को तीन- चार घंटे के लिए बालों पर लगा कर रखें। आप चाहें तो इसमें अंडे, ऑलिव ऑयल और दही भी मिला सकते हैं। यह बालों और स्कैल्प को हेल्दी भी रखता है।

प्याज का रस

प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह बालों में कालापन लाने के लिए भी बढ़िया इलाज है। इसमें कैटेलेस होता है। यह एक ऐसा एंजाइम है जो प्राकृतिक रूप से आपके बालों को काला करता है। आप 2 या 3 प्याज को काट कर उसे मिक्सर में चला लें। अब एक बारीक सूती कपड़ा लेकर उसमें इस मिश्रण को छान लें। प्याज का जूस निकल जाएगा। अब इस जूस को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और आधे- एक घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में शैम्पू कर लें।

काली चाय

काली चाय में टैनिक एसिड होता है, जो आपके बालों को काला करता है और इसमें चमक भी बनाए रखता है। सालों से दादी- नानी इस नुस्खे को अपनाती आई हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको चाहिए 2 चम्मच चाय पत्ती या 2 से 3 टी बैग्स। इसे पानी में डाल कर उबाल लें, ध्यान रखें कि आपको इसमें चीनी नहीं डालनी है। इसे ठंडा होने दें। अपने बाल सादे पानी से भिगो लें और इस काली चाय वाले पानी को बालों पर डालें। आधे घंटे बालों पर लगे रहने दें और फिर सही तरीके से धो लें। आप चाहें तो इस चाय मिश्रण का इस्तेमाल अपने रेग्युलर कंडीशनर के साथ मिला कर भी कर सकते हैं। ध्यान यह रखें कि आपको काली चाय के इस मिश्रण को साफ स्कैल्प और बालों पर लगाना है।

नींबू का रस

नींबू का रस और नारियल तेल को मिला कर आप साइट्रिक एसिड, लॉरिक एसिड, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और फ्लेवोनॉयड्स युक्त मिश्रण को तैयार कर सकते हैं। ये सब तत्व काले बालों के विकास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। ये समय से पहले सफेद होते बालों को रोकते हैं और तैलीय स्कैल्प नहीं होने देते। मीडियम साइज के बालों के लिए आपको 2 चम्मच नींबू का जूस और इतनी ही मात्रा में नारियल का तेल लेना है। दोनों को अच्छी तरह से मिला कर मिश्रण को तैयार कर लें। आप इस मिश्रण को कम से कम एक घंटे के लिए बालों पर लगाए रखें और उसके बाद शैम्पू कर लें।

आंवला

बाल के कई समस्याओं के लिए आंवला बेहतर इलाज है। समय से पहले सफेद होते बालों के लिए यह बहुत सही तरीके से काम करता है। इसमें एंटी- ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है। साथ ही, इसमें एंटी- एजिंग गुण भी होते हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको एक आंवला से जूस निकाल कर इसे एक नींबू के जूस के साथ मिक्स कर लेना है। अब इस मिश्रण को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे के लिए लगे रहने दें। गुनगुने पानी से धो लें और मुलायम तौलिए से थपथपा कर पोंछ लें। यदि आप आंवला के पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे नारियल या जैतून के तेल के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को तब तक गर्म करें जब तक कि इस तेल का रंग न बदल जाए। इस गुनगुने तेल को अपने बाल और स्कैल्प पर लगाएं।

बादाम तेल

बादाम तेल विटामिन ई युक्त होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और समय से पहले सफ़ेद हो रहे बालों को रोकता है। वहीं, नींबू का जूस बालों के विकास को बढ़ा कर उनमें चमक डालता है। सफ़ेद बालों से मुक्ति पाने के लिए आपको 2:3 के अनुपात में बादाम तेल और नींबू के जूस को लेकर मिलाना है। इस मिश्रण से स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें और करीब आधे घंटे बाद धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…