Valentine Day को बनाइये कुछ खास, अपने पार्टनर के लिए बनाए वनीला केक
प्यार का सप्ताह यानी कि वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत आज रोज़ डे के साथ हो चुकी है. वनीला केक (vanilla cake) का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इस बार वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के मौके पर यह…
प्यार का सप्ताह यानी कि वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत आज रोज़ डे के साथ हो चुकी है. वनीला केक (vanilla cake) का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इस बार वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के मौके पर यह स्वादिष्ट केक (vanilla cake) घर पर ही बनाया जा सकता है.
आप बेहद ही आसानी से प्रेशर कुकर में वनीला केक तैयार कर सकते हैं. आपके पार्टनर को ये केक खूब पसंद आएगा.
एगलेस वनीला केक बनाने के लिए आपको वनीला एसेंस, बेकिंग पाउडर, मक्खन, कैस्टर शुगर और मैदा चाहिए होता है. आप चाहे तो इसे आइसक्रीम के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.
एगलेस वनीला केक बनाने की सामग्री
2 कप मैदा
2 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
1/2 कप मक्खन
1 ½ कप कैस्टर शुगर
1/2 कप पानी
1 टी स्पून वनीला एसेंस
1/4 टी स्पून नमक
2x6 इंच गोल या चकोर केक टिन
एगलेस वनीला केक बनाने की विधि
-टिन के बेस को भरने से पहले बटर पेपर लगा लें या उसे अच्छी तरह ग्रीस कर लें. उसके अंदर हल्का सा मैदा छिड़कें.
-एक बाउल में मैदा और बेकिंग पाउडर छलनी की मदद से छानकर अच्छी तरह मिला लें.
-इसमें नमक, चीनी, मक्खन, पानी और वनीला एसेंस डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं.
-अब इसमें दही डालकर अच्छे से फेंटे ताकि एक स्मूद बैटर तैयार हो जाए.
-बैटर में किसी तरह लम्पस न रहें. इसके बाद बैटर को केक टिन में डालें.
-प्रेशर कुकर को गर्म करे. कुकर को बिना सीटी लगाएं 3-4 मिनट तेज आंच पर गर्म करें. उसके बाद इसमें केक के टिन को रखें.
-कुकर को बिना सीटी लगाएं बंद करें. आंच को धीमी कर केक को 30 मिनट तक पकाएं.
-केक ठंडा होने पर सभी लोगों को सर्व करें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
