24 घण्टे ऑनलाइन

स्वाद में लगाएं साउथ इंडियन का तड़का, टिफिन में बनाएं ये टेस्टी डिश

नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जो स्वाद में लजीज हो और जिसे बनाने में आपको ज्यादा वक्त भी ना लगे। अगर आप भी किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको दाल के वड़ा (Dal Vada) बनाने की रेसिपी बताते हैं। ये खाने में ना केवल…

24GhanteOnline
October 10, 2025
2 min read

नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जो स्वाद में लजीज हो और जिसे बनाने में आपको ज्यादा वक्त भी ना लगे। अगर आप भी किसी ऐसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको दाल के वड़ा (Dal Vada) बनाने की रेसिपी बताते हैं। ये खाने में ना केवल लाजवाब होगा बल्कि टेस्ट ऐसा होगा कि आप इन्हें बार बार बनाकर अपने परिवार वालों और दोस्तों को खिलाएंगे। इसके लिए बस आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है। जानें इसे बनाने का आसान सा तरीका।

वड़ा (Dal Vada) बनाने के लिए जरूरी चीजें



  • उरद दाल छिलके वाली करीब 5-6 घंटे पानी में भीगी हुई

  • हरी मिर्च

  • धनिया की पत्ती

  • हींग

  • नमक

  • रिफाइंड या सरसों का तेल डीप फ्राई करने के लिए


बनाने की विधि-


सबसे पहले उरद की करीब 5-6 से घंटे छिलके वाली भीगी दाल को पानी से अच्छे से धो लें। इसे तब तक पानी से साफ करें जब तक इसके छिलके ना निकल जाएं।

इसके बाद दाल को मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। अब दाल को बर्तन में निकालकर उसे अच्छे से फेंटें।

करीब 10 मिनट तक दाल को फेटने के बाद इसमें  महीन कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, चुटकी भर हींग और स्वादानुसार नमक डाल दें। इसके बाद इसे अच्छे से चलाएं।

अब कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं। इसके बाद इसमें रिफाइंड या फिर सरसों का तेल जिसमें भी आपको डीप फ्राई करना हो वो डाल दें।

तेल के गर्म होते ही इस पेस्ट को चम्मच या फिर हाथ में थोड़ा सा लें और कढ़ाई में डालकर डीप फ्राई करें।

सभी वड़ा को इसी तरह से बनाएं और डीप फ्राई करें। जब वड़े हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं तो आप उन्हें प्लेट में निकालकर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…