24 घण्टे ऑनलाइन

शादी के दिन झलकेगा पार्लर जैसा ग्लो, लगाएं ये खास फेस पैक

लड़कियां अपनी शादी के दिन को खास और चमकदार बनाने के लिए पार्लर जाती हैं। लेकिन अगर आप भी चाहती हैं कि शादी के दिन आपका चेहरा सबसे खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे, तो इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं। बस रोजाना एक खास फेस…

24GhanteOnline
March 5, 2025
2 min read

लड़कियां अपनी शादी के दिन को खास और चमकदार बनाने के लिए पार्लर जाती हैं। लेकिन अगर आप भी चाहती हैं कि शादी के दिन आपका चेहरा सबसे खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे, तो इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं। बस रोजाना एक खास फेस पैक (Face Pack) लगाना शुरू करें और देखते ही देखते आपका चेहरा खिल उठेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि शादी के बाद भी यह ग्लो बरकरार रहेगा और आपका पति आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।

पार्लर जैसा ग्लो लाने के लिए बनाएं ये फेस पैक (Face Pack) 


अगर आप चेहरे पर पार्लर जैसा ग्लो चाहती हैं, तो इस पाउडर को बनाकर रखें और इसे रोजाना फेस पैक के रूप में चेहरे से लेकर शरीर तक लगाएं।

फेस पैक (Face Pack) बनाने के लिए जरूरत होगी:


दो चम्मच छिली हुई मसूर की दाल
संतरे का छिलका (गर्म करके सूखा हुआ)
चावल
अलसी
केसर के रेशे
एक चम्मच बेसन
मुलेठी पाउडर
हल्दी
चीनी

फेस पैक (Face Pack) बनाने की विधि:


- सबसे पहले संतरे का छिलका गर्म कर लें ताकि वह सूख जाए।
- फिर दाल, चावल और अलसी को हल्का सा रोस्ट कर लें।
- ग्राइंडर जार में संतरे का छिलका, दाल, चावल, अलसी, केसर के रेशे, बेसन, मुलेठी पाउडर, हल्दी और चीनी डालकर अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें।
- इस पाउडर को एक एयर-टाइट डिब्बे में रख लें ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित रहे।

कैसे लगाएं ग्लोइंग फेस पैक (Face Pack) :


- इस फेस पैक को लगाने के लिए एक बाउल में पाउडर निकालें।
- फिर इसमें कच्चा दूध या गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन, हाथ और पैरों पर लगाकर सूखने दें।
- जब यह सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे छुड़ाएं और पानी से साफ कर लें।

फायदे:

रोजाना इस फेस पैक को लगाने से न सिर्फ स्किन के दाग-धब्बे साफ होते हैं, बल्कि मुलेठी के कारण स्किन टाइट होती है। मसूर की दाल त्वचा को चमकदार और गोरा बनाती है, जबकि चावल से त्वचा को ग्लास जैसी चमक मिलती है। 20-25 दिन तक इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से आपका चेहरा निखर उठेगा और शादी के दिन आप सबसे सुंदर नजर आएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…